facebookmetapixel
Advertisement
SEBI करेगा बॉन्ड टोकनाइजेशन का ट्रायल, कॉरपोरेट बॉन्ड रेपो बाजार को मजबूत करने पर जोरQ1 में दिखा कमाई का दम; आगे बैंक समेत ये सेक्टर्स तय करेंगे बाजार की दिशा, एक्सपर्ट ने बताई पसंदीदा थीम्सआदित्य बिड़ला कैपिटल ने गोल्ड लोन कारोबार में रखा कदम, 3 साल में 1,000 ब्रांच खोलने की तैयारी₹25 लाख या ज्यादा के विदेश ट्रांसफर पर I-T विभाग की नजर! किन मामलों में आ सकता है नोटिससोने-चांदी के ईटीएफ की बढ़ी चमक, निवेशकों का रिटर्न 6% तक बढ़ाराखी का कारोबार इस साल ₹25,000 करोड़ के पार जाने का अनुमान: कैटएचडीएफसी म्युचुअल फंड की 14 स्कीमों के नाम बदले, 26 अगस्त से होंगे लागूCashlo ऐप पर कैश निकालने से लेकर GST, ITR सेवाओं तक विकल्प, दुकानदार कैसे उठा सकते हैं फायदाNSE IPO को लेकर नया ट्विस्ट! कंपनी अपने ही प्लेटफॉर्म पर करा सकती है शेयरों की ट्रेडिंगरत्न एवं आभूषण निर्यात बढ़ाने के लिए बना ​थिंक टैंक, 2040 तक 100 अरब डॉलर का लक्ष्य

एचडीएफसी म्युचुअल फंड की 14 स्कीमों के नाम बदले, 26 अगस्त से होंगे लागू

Advertisement

20 मार्च 2026 को जारी म्युचुअल फंड के लिए सेबी के मास्टर सर्कुलर के चैप्टर 3 (भाग IV) में शामिल इन नियमों का मकसद एक जैसी कैटेगरी वाली स्कीमों के नाम में एकरूपता लाना है

Last Updated- August 20, 2026 | 3:46 PM IST
HDFC MF
स्कीमों के नाम में बदलाव से निवेशकों के लिए स्कीमों को समझना और अलग-अलग फंड की तुलना करना आसान होगा।

HDFC म्युचुअल फंड ने अपनी 14 म्युचुअल फंड स्कीमों के नाम बदलने की घोषणा की है। ये नए नाम 26 अगस्त 2026 से लागू होंगे। फंड हाउस ने यह बदलाव SEBI के म्युचुअल फंड स्कीमों के वर्गीकरण से जुड़े नए नियमों के तहत किया है। इसका मकसद स्कीमों के नाम और उनकी कैटेगरी को एक समान और आसान बनाना है, ताकि निवेशक नाम देखकर ही स्कीम की प्रकृति और निवेश कैटेगरी को बेहतर तरीके से समझ सकें।

26 अगस्त से इन स्कीमों की बदलेगी पहचान

इन बदलावों में डेट, हाइब्रिड और इक्विटी से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। कुछ स्कीमों के नाम में बदलाव के जरिए उनकी निवेश कैटेगरी और प्रकृति को ज्यादा स्पष्ट किया गया है। हालांकि, केवल नाम बदलने का मतलब यह नहीं है कि निवेशकों के निवेश में भी कोई बदलाव हो रहा है। 26 अगस्त से संबंधित योजनाएं नए नाम से पहचानी जाएंगी। आइए जानते हैं किन-किन HDFC Mutual Fund स्कीमों के नाम बदले गए हैं और उनके नए नाम क्या होंगे।

क्र. सं. मौजूदा स्कीम का नाम 26 अगस्त 2026 से नया नाम
1 HDFC Large and Mid Cap Fund HDFC Large & Mid Cap Fund
2 HDFC ELSS Tax Saver HDFC ELSS – Tax Saver Fund
3 HDFC Hybrid Debt Fund HDFC Conservative Hybrid Fund
4 HDFC Hybrid Equity Fund HDFC Aggressive Hybrid Fund
5 HDFC Credit Risk Debt Fund HDFC Credit Risk Fund
6 HDFC Dynamic Debt Fund HDFC Dynamic Term Fund
7 HDFC Floating Rate Debt Fund HDFC Floating Interest Rates Fund
8 HDFC Income Fund HDFC Medium to Long Term Fund
9 HDFC Long Duration Debt Fund HDFC Long Term Fund
10 HDFC Low Duration Fund HDFC Ultra Short to Short Term Fund
11 HDFC Medium Term Debt Fund HDFC Medium Term Fund
12 HDFC Multi-Asset Allocation Fund HDFC Multi Asset Allocation Fund
13 HDFC Short Term Debt Fund HDFC Short Term Fund
14 HDFC Retirement Savings Fund HDFC Retirement Fund

सेबी के नए नियमों के तहत बदलाव

सेबी ने म्युचुअल फंड स्कीमों के नाम, वर्गीकरण और कैटेगरी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इन संशोधित नियमों को कुछ बदलावों के साथ 20 मार्च 2026 को जारी म्युचुअल फंड के लिए सेबी के मास्टर सर्कुलर के चैप्टर 3 (भाग IV) में शामिल किया गया है। इन नियमों का मकसद एक जैसी कैटेगरी वाली स्कीमों के नाम में एकरूपता लाना है, ताकि निवेशक नाम देखकर आसानी से समझ सकें कि स्कीम किस तरह की है। इसी के तहत एचडीएफसी म्युचुअल फंड ने भी अपनी कुछ स्कीमों के नाम बदले हैं।

नए नियमों के तहत आमतौर पर एक कैटेगरी में एक ही स्कीम रखने की व्यवस्था है, हालांकि कुछ स्कीमों को इससे छूट दी गई है। मौजूदा स्कीमों के नाम, निवेश उद्देश्य और दूसरी जरूरी जानकारी को उनकी कैटेगरी के हिसाब से बदला जा सकता है। इन बदलावों को फंड की मौलिक विशेषताओं में बदलाव नहीं माना जाएगा। सभी मौजूदा स्कीमों को इन नियमों का पालन 26 अगस्त 2026 तक करना है। इससे निवेशकों के लिए स्कीमों को समझना और अलग-अलग फंड की तुलना करना आसान होगा।

Also Read: SEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभव

26 अगस्त 2026 से लागू होंगे नए नाम

HDFC Mutual Fund की जिन योजनाओं के नाम में बदलाव किया गया है, वे  26 अगस्त 2026 से नए नाम से जानी जाएंगी। इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद निवेशकों को संबंधित स्कीम का नाम बदला हुआ दिखाई देगा।

एचडीएफसी म्युचुअल फंड विभिन्न तरह की निवेश योजनाएं उपलब्ध कराने वाला फंड हाउस है। इसके पोर्टफोलियो में इक्विटी, डेट, हाइब्रिड और अन्य कैटेगरी से जुड़ी स्कीम शामिल हैं। इन स्कीमों की प्रकृति और निवेश रणनीति अलग-अलग होती है। इसलिए निवेशकों के लिए स्कीम का नाम, उसकी कैटेगरी, निवेश उद्देश्य और जोखिम को समझना जरूरी है।

Advertisement
First Published - August 20, 2026 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement