facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

उत्पादन की कम लागत से हिंदुस्तान जिंक को राहत

Advertisement

दूसरी तिमाही में जिंक की उत्पादन लागत 1,071 डॉलर (89,686 रुपये) प्रति टन रही जो सालाना आधार पर 5 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 3 प्रतिशत कम है।

Last Updated- October 22, 2024 | 9:48 PM IST
Hindustan Zinc

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के दौरान हिंदुस्तान जिंक (एचजेडएल) का राजस्व 8,300 करोड़ रुपये रहा। यह सालाना आधार पर करीब 22 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 2 प्रतिशत तक अधिक है जो अनुमान से मामूली ही ज्यादा है।

परिचालन मुनाफा सालाना आधार पर 31 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,100 करोड़ रुपये रहा और यह अनुमान से थोड़ा ठीक रहा। परिचालन मुनाफा मार्जिन 50 प्रतिशत रहा जो वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के 48.5 प्रतिशत से
अधिक है।

दूसरी तिमाही में जिंक की उत्पादन लागत 1,071 डॉलर (89,686 रुपये) प्रति टन रही जो सालाना आधार पर 5 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 3 प्रतिशत कम है। ऊंची बिक्री, कोयला उपलब्धता की बेहतर पहुंच और कोयले की कीमतों में नरमी से लागत घट गई। इससे भविष्य में मार्जिन में सुधार दिख सकता है।

समायोजित शुद्ध मुनाफा 2,400 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 35 प्रतिशत अधिक और तिमाही आधार पर सपाट है। अगस्त 2024 में एचजेडएल ने 19 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया था। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के दौरान राजस्व सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़ा, परिचालन मुनाफा 24 प्रतिशत बढ़ा और समायोजित शुद्ध लाभ में 29 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में खनन की गई धातु की बिक्री 256 किलो टन रही जो सालाना आधार पर 2 प्रतिशत अधिक लेकिन तिमाही आधार पर 2 प्रतिशत कम है। ऐसा जावर खदान में ऊंचे अयस्क उत्पादन की वजह से हुआ।

रिफाइंड जस्ते की बिक्री 198 किलो टन (सालाना आधार पर 7 प्रतिशत तक अधिक, तिमाही आधार पर 6 प्रतिशत कम) रही। रिफाइंड सीसा की बिक्री 63 किलो टन (सालाना आधार पर 12 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 23 प्रतिशत अधिक) रही। चांदी के लिए यह आंकड़ा 184 किलो टन रहा।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement