facebookmetapixel
Advertisement
‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौत

Share Market Today: मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की सपाट शुरुआत, फोकस में Paytm, Zydus Life, NBCC

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 9:27 AM IST
share market

सपाट खुले बाजार

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 70.08 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 57,597.18 के स्तर पर नजर आ रहा था । वहीं निफ्टी 29.40 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 16,956.50 के स्तर पर नजर आ रहा था ।

प्री-ओपनिंग में सपाट बाजार

प्री-ओपनिंग में बाजार की सपाट शुरुआत हुई। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 42.25 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 57,484.85 के स्तर पर नजर आ रहा था । वहीं निफ्टी 28.50 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 16,973.50 के स्तर पर नजर आ रहा था ।

आज खबरों के लिहाज से Paytm, Zydus Life, Crompton Greaves, NBCC जैसे शेयरों पर रखें नजर-

Paytm: RBI से पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस आवेदन को जमा करने के लिए मिला और समय

Zydus Lifesciences: US से वापस मंगवाई 55,000 से अधिक जेनेरिक दवा की बोतल

Tata Steel: स्टीलमेकर ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज के 4.6 लाख शेयरों का अधिग्रहण किया

Stocks in F&O ban: Hindustan Aeronautics और Indiabulls Housing Finance बैन पीरियड में

कैसा रहेगा आज का बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी 27 मार्च को  वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। SGX NFITY में 120 अंकों का उछाल दिखा रहा है। एशिया में निक्कई भी ऊपर कारोबार कर रहा है। US FUTURES चौथाई परसेंट तक चढ़े है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। ऐसे में ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत बढ़त पर हो सकती हैं।

24 मार्च को कैसा रहा बाजार

बीते कारोबारी दिन यानी 24 मार्च को  लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 398 अंक टूटा, वहीं निफ्टी 151 अंक लुढ़कर 17,000 के नीचे चला गया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 398.18 अंक यानी 0.69 फीसदी टूटकर 57,527.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 58,066.40 तक गया और नीचे में 57,422.98 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 131.85 अंक यानी 0.77 फीसदी लुढ़का। निफ्टी कारोबार के अंत में 16,945.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,109.45 तक गया और नीचे में 16,917.35 तक आया।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 8:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement