facebookmetapixel
Advertisement
बिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट

सोना स्थिर, चांदी में 200 रुपए की मामूली बढ़त

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:00 PM IST

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सोने का कीमत में कोई बदलाव नहीं आया। प्रति दस ग्राम सोने की कीमत 51,280 रुपए दर्ज की गई। वहीं चांदी का भाव 200 रुपये प्रति किलो की मामूली बढ़त के साथ 58,300 रुपये पर आ गया। इस बीच 22 कैरेट सोना 100 रुपये की बढ़त के साथ 47,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
अगर शहरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 51,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है जबकि 22 कैरेट सोना 47,100 रुपये  प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना  51,530 रुपये और 47,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चेन्नई में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना फिलहाल क्रमश: 51,760 रुपये और 47,450, रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 

मुंबई, दिल्ली बेंगलूरु और कोलकाता में एक किलो चांदी 58,300. रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में एक किलो चांदी शुक्रवार को 63,500 रुपये पर कारोबार कर रही है।

यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ वह 1,666.00 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर है। 

Advertisement
First Published - October 28, 2022 | 11:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement