facebookmetapixel
Advertisement
कच्चा तेल सस्ता होने से एशियाई बाजारों में तेजी, अब बैंक ऑफ जापान के फैसले पर नजरब्रेंट 104 डॉलर के नीचे, आज क्यों गिर रहा कच्चा तेल?Stock Market Today: GIFT Nifty दे रहा सपाट शुरुआत के संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?Stocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐड

तीन नवंबर को ओपन होगा ग्लोबल हेल्थ का IPO

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:10 PM IST

मेदांता ब्रांड के तहत अस्पतालों का परिचालन और प्रबंधन करने वाली कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड की शुरुआती शेयर बिक्री तीन नवंबर को सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुलेगी। मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) सात नवंबर को बंद होगा।
IPO में 500 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके अलावा इसमें 5.08 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी शामिल है। OFS के तहत, निजी इक्विटी कंपनी कार्लाइल ग्रुप की इकाई अनंत इंवेस्टमेंट्स, सुनील सचदेवा (सुमन सचदेवा के साथ संयुक्त रूप से) शेयरों की बिक्री करेंगे। ग्लोबल हेल्थ में अनंत इन्वेस्टमेंट्स की 25.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है, वहीं सचदेवा की इसमें 13.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
नये निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग ऋण और सामान्य कारोबार उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी की पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में कुल आय 2,205.8 करोड़ रुपये थी। इस दौरान इसने 196.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

Advertisement
First Published - October 26, 2022 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement