facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Q1 Results: मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ पर, रेवेन्यू में 25% का उछल‘होर्मुज संकट में भी नहीं थमी ट्रेनों की रफ्तार’, बोले PM मोदी: रेलवे के विद्युतीकरण ने देश को बचायामुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर पूर्व जापानी मंत्री के बिगड़े बोल, भारत का करारा जवाब: तथ्यों से कोसों दूर हैं आरोपनिवेश अनुकूलता में गुजरात नंबर वन, लेकिन 60 का आंकड़ा भी नहीं छू सका कोई राज्य; नीति आयोग का खुलासाReliance Retail Q1 Results: नेट प्रॉफिट 14% घटकर ₹2,805 करोड़ पर, लेकिन रेवेन्यू मोर्चे पर मजबूती बरकराररिलायंस का धमाका: क्रूड के बढ़े दामों से O2C बिजनेस का रेवेन्यू 30% उछला, ₹2 लाख करोड़ के पारशरद पवार के अगले कदम पर टिकी महाराष्ट्र की राजनीति, सियासी चुप्पी किसी बड़े राजनीतिक समझौते का संकेतसिर्फ सुरक्षा नहीं, भू-अर्थशास्त्र के नए दौर में भारत को चाहिए स्पष्ट आर्थिक सुरक्षा रणनीतिEditorial: रूसी तेल खरीदने पर भारत को घेरने की तैयारी, अमेरिकी सीनेट में 100% टैरिफ लगाने का प्रस्तावअब डीमैट खातों पर भी मिलेगी SWP और STP की सुविधा, SEBI ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा

Dollar Vs Rupee : रुपया 40 पैसे की गिरावट के साथ 82.20 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 6:22 PM IST
rupees Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 40 पैसे की गिरावट के साथ 82 (अस्थायी) प्रति डॉलर से नीचे बंद हुआ।

गिरावट का कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी और कॉरपोरेट क्षेत्र की ओर से डॉलर मांग का बढ़ना है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.81 पर खुला लेकिन कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव से 40 पैसे की गिरावट के साथ 82.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.71 के दिन के उच्चस्तर और 82.20 के निचले स्तर को छुआ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केन्द्रीय बजट 2023-24 पेश किये जाने के बाद इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया आठ पैसे का सुधार दर्शाता 81.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत घटकर 101.10 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत घटकर 82.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 224.16 अंक की तेजी के साथ 59,932.24 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,785.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 5:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement