बाजार

Closing Bell: 195 अंक की बढ़त के साथ Sensex ऑलटाइम हाई पर, निफ्टी 18,850 के रिकॉर्ड स्तर पर

पावर ग्रिड, HDFC, HDFC बैंक, टेक महिंद्रा और TCS सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- June 21, 2023 | 4:12 PM IST

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 195 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) भी 40 अंको की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,856.85 पर बंद हुआ। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 0.68 फीसदी और 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 195.45 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 63,523.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,588.31 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 63,315.62 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 40.15 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 18,856.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,875.90 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,794.85 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, HDFC, HDFC बैंक, टेक महिंद्रा और TCS सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.70 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, ITC, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और मारुति सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.59 फीसदी तक गिर गए।

First Published : June 21, 2023 | 3:57 PM IST