facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 78 अंक टूटा, Nifty 19,700 के नीचे

Advertisement

Stock Market: इंट्रा-डे ट्रेड में नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, M&M, बजाज फाइनैंस और HDFC बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- September 26, 2023 | 4:01 PM IST
Share Market

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले कमजोर रूझानों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट दर्ज की गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 78 अंक टूटा। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 10 अंकों की गिरावट देखी गई। व्यापक बाजारों में, BSE  मिडकैप सूचकांक 0.09 फीसदी फिसला जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 0.33 फीसदी चढ़ा।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 78.22 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 65,945.47 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,078.26 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,865.63 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 9.85 अंक यानी 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,664.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,699.35 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,637.45 तक आया।

Also read: जियो फाइनैंशियल से होड़ की तैयारी में बजाज फाइनैंस

नेस्ले इंडिया बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, M&M, बजाज फाइनैंस और HDFC बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा नेस्ले इंडिया के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.45 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा, TCS, NTPC, L&T, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, HUL, रिलायंस और JSW स्टील लाभ में रहे।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 15 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक और कोटक बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टेक महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.30 फीसदी तक गिर गए। इसके अलावा टाइटन, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनर्सव, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, विप्रो, मारुति, ITC और HCL टेक नुकसान में रहे।

Advertisement
First Published - September 26, 2023 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement