facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट जारी, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty 19,300 के नीचे

Advertisement

Stock Market: बजाज फाइनैंस, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टाइटन और एक्सिस बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- August 25, 2023 | 4:18 PM IST
Closing Bell: Stock market continues to decline, Sensex breaks 365 points, Nifty below 19,300

ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले मिश्रित रुझानों और जैक्सन होल इकोनॉमिक सिम्पोजियम में फेड प्रमुख के भाषण से पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। आज के कारोबर में BSE सेंसेक्स (Sensex) 365 अंक कमजोर हुआ। निफ्टी (Nifty) में भी 120 अंको की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 0.4 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ व्यापक इंडेक्स लाल निशान में रहे।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 365.83 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 64,886.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,106.00 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,732.57 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 120.90 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,265.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,339.55 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,229.70 तक आया।

Also read: कारोबार की संभावनाएं बेहतर होने के बावजूद IT सेक्टर पर कर्मचारियों की ऊंची लागत का दबाव: विश्लेषक

बजाज फाइनैंस बना टॉप गेनर, 1.04 फीसदी चढ़ा

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 6 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनैंस, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टाइटन और एक्सिस बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा बजाज फाइनैंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.04 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा ICICI बैंक का शेयर भी लाभ में रहा।

इन शेयरों में रही गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 24 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, JSW स्टील, L&T, अल्ट्राटेक सीमेंट और JFSL सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.89 फीसदी तक गिर गए ।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement