facebookmetapixel
Advertisement
महंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंद

Closing Bell: बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी, सेंसेक्स एक बार फिर हुआ 60 हजारी, निफ्टी 17,700 के पार 

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 5:12 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Creative Commons license

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण आज यानी मंगलवार के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 311 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 98 अंकों की बढ़त के साथ 17,700 के पार निकल गया। वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच धातु, बैंक और वित्तीय शेयरों में अच्छी लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 311.21 अंक यानी 0.52 फीसदी मजबूत होकर 60,157.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 60,267.68 तक गया और नीचे में 59,919.88 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 98.25 अंक यानी 0.56 फीसदी चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,722.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,748.75 तक गया और नीचे में 17,655.15 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। कोटक बैंक, टाटा स्टील, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे अधिक लाभ  कोटक बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 4.64 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 10 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और एशियन पेट्स सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे अधिक नुकसान टीसीएस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.78 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी रही। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 फीसदी चढ़कर 84.53 डॉलर प्रति बैरल रहा।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 882.52 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement