facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Closing Bell: यूएस फेड के फैसले के बाद शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर

Stock Market: शेयर बाजार में फिर से लौटी तेजी, Sensex बढ़कर 83,184.80 और Nifty 25,415.80 के रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए।

Last Updated- September 19, 2024 | 4:33 PM IST
stock market today

Stock Market: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा चार साल से ज्यादा समय में ब्याज दर में पहली कटौती की घोषणा के बाद मजबूत वैश्विक रुझानों के साथ तालमेल बिठाते हुए भारतीय शेयर बाजार में आज फिर से तेजी लौट आई। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स, BSE सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार को रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर कारोबार को समाप्त किया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 236.57 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त लेकर 83,184.80 के उच्च स्तर पर बंद हुआ। इंट्राडे कारोबार के दौरान यह इंडेक्स 83,773.61 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 38.25 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 25,415.80 के नए शिखर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की ही तरह, इंट्राडे कारोबार के दौरान यह इंडेक्स 25,611.95 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। NTPC, कोटक बैंक, टाइटन, नेस्ले इंडिया और HUL सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, मारुति, HDFC बैंक, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, रिलायंस, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक, ITC, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस के शेयर भी लाभ में रहे।

सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स

वहीं दूसरी तरफ, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। अदाणी पोर्ट्स, L&T, TCS, JSW स्टील और HCL टेक सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनैंस, M&M, SBI और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी नुकसान में रहे।

Also read: अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के ब्याज दर में कटौती का भारत पर असर कम रहेगा: CEA

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग हरे निशान पर बंद हुए। दोपहर के कारोबार में, यूरोपीय बाजार ऊंचे भाव पर थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने गुरवार को कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के ब्याज दर में कटौती के कदम का भारत पर असर कम ही होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय शेयर बाजार पहले से ही निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। कुल मिलाकर ब्याज दरों में कटौती उभरते बाजारों के लिए सकारात्मक है।

नागेश्वरन ने डेलॉयट के ‘गवर्नमेंट समिट’ 2024 में कहा, ‘‘ भारत पर इसका असर थोड़ा कम होगा… इसका अधिकतर हिस्सा (दर कटौती) मूल्य आधारित होगा।’’

पिछले सत्र में शेयर बाजार में आई थी गिरावट

पिछले कारोबारी सत्र यानी बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 131.43 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 82,948.23 पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी भी 41 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 25,377.55 पर बंद हुआ था।

(PTI के इनपुट के साथ)

First Published - September 19, 2024 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट