facebookmetapixel
Advertisement
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटेडार्क स्टोर से मिनी फुलफिलमेंट सेंटर तक, क्विक कॉमर्स कंपनियों का बढ़ा खर्चसंन्यास के बाद भारतीय ब्रांड्स की पहुंच में होंगे मेसी, ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए दांव लगाएंगी कंपनियांबैंक जमा में क्यों आ रही है गिरावट? HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने बताई अंदर की बातटाटा केमिकल्स का बयान, केन्या में सभी नियामकीय नियमों का कर रहे पालनHUL का बड़ा प्लान, ज्यादा खपत और प्रीमियम प्रोडक्ट से बढ़ाएगी कारोबारRBI अक्टूबर में बढ़ा सकता है ब्याज दरें, बैंकिंग सिस्टम में ₹10.3 लाख करोड़ की रिकॉर्ड लिक्विडिटी

Closing Bell : बाजार में लगातार पांचवे दिन गिरावट, सेंसेक्स 139 अंक टूटा, निफ्टी 17, 600 के नीचे

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 5:45 PM IST
Share Market

नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच लगातार पांचवे दिन गुरुवार को घरेलू बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 139 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी 43 अंक फिसलकर 17,600 के नीचे आ गया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 139.18 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 59,605.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 59,960.04 तक गया और नीचे में 59,406.31 तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 43.05 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 17,511.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,620.05 तक गया और नीचे में 17,455.40 तक आया।

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में ऐक्सिस बैंक, आईटीसी, टाटा मोटर्स, एसबीआई, टाटा स्टील सन फार्मा, मारुति, टीसीएस लाभ में रहे।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टूब्रो, इंडसइंड बैंक, भारतीय एयरटेल और टाइटन सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। अवकाश के कारण जापान का निक्की बंद रहा। वहीं दोपहर के कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 80.86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 579.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement