facebookmetapixel
Advertisement
‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौत

Closing Bell : सेंसेक्स 127 अंक चढ़कर 57,654 पर बंद, निफ्टी 17 हजार के करीब

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 4:22 PM IST
Stock Market Today

यूरोपीय बाजार में उछाल और रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति तथा एसबीआई के शेयरों में वृद्धि के साथ स्टॉक मार्किट में सोमवार को तेजी दर्ज की गई और बाजार 100 से अधिक अंक चढ़कर बंद हुआ।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 126.76 अंक या 0.22 प्रतिशत चढ़कर 57,653.86 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 492.45 अंक या 0.85 प्रतिशत बढ़कर 58,019.55 पर पहुंच गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एनएसई निफ्टी 40.65 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 17 हजार के करीब 16,985.70 पर बंद हुआ।

इन कंपनियों के शेयरों में आई तेजी

सेंसेक्स फर्मों में, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, सन फार्मा, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर बढ़त लेकर बंद हुए। रिलायंस के शेयर में सबसे अधिक 1.54 प्रतिशत की तेजी आई।

दूसरी तरफ, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स गिरावट में बंद हुए।

इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 398.18 अंक या 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,527.10 अंक पर तथा निफ्टी 131.85 अंक या 0.77 प्रतिशत गिरकर 16,945.05 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement