facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Closing Bell: शेयर बाजार में कोहराम, Sensex 388 अंक लुढ़का, Nifty 19,400 के नीचे

Advertisement

Stock Market: टाइटन, SBI, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- November 30, 2023 | 12:57 PM IST
Closing Bell: Stock market continues to decline, Sensex breaks 365 points, Nifty below 19,300

ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले कमजोर संकेतों के बीच इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट लेकर बंद हुए। आज के कारोबर में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 388 अंक कमजोर हुआ। NSE के निफ्टी (Nifty) में भी 100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। फेड की बैठक के मिनट्स ने ग्लोबल मार्केट पर दबाव बनाया।

फेड की पिछली बैठक के मिनट्स बुधवार को जारी हुए, जिसमें ये साफ दिखा कि FOMC (Federal Open Market Committee) के अधिकांश सदस्य अभी भी महंगाई को एक बड़ा जोखिम मान रहे हैं। इससे दर बढ़ने की आंशका बढ़ गई है, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 388.40 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 65,151.02 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,535.14 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,046.10 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 99.75 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,365 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,461.55 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,326.25 तक आया।

Also read: Shoora Designs IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ज्वैलरी कंपनी का आईपीओ, जानिए लेटेस्ट GMP

टाइटन बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 8 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाइटन, SBI, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टाइटन के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.12 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा सन फार्मा, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल भी लाभ में रहे।

2.04 फीसदी तक टूटा ITC

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 22 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। ITC, पावर ग्रिड, रिलायंस, L&T, नेस्ले इंडिया सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान ITC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.04 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement