facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Closing Bell: शेयर बाजार में कोहराम; Sensex 551 अंक लुढ़का, Nifty 19,700 के नीचे

Advertisement

Stock Market: इंट्रा-डे ट्रेड में बजाज फाइनैंस 2% से ज्यादा टूटा, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने निवेशकों को जोखिम भरी संपत्तियों से दूर किया

Last Updated- October 18, 2023 | 4:17 PM IST
Stock market fell after being shocked by the results of Lok Sabha elections, investors lost Rs 31 lakh crore लोकसभा चुनाव के नतीजों से सदमा खाकर गिरा शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 31 लाख करोड़ रुपये की चपत

ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले कमजोर रुझानों, मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बिकवाली के दबाव में लाल निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, भारत और दुनिया भर में बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने निवेशकों को जोखिम भरी संपत्तियों से दूर कर दिया।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 551 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 144 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.85 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.32 फीसदी गिर गया।

Also read: Stock Market LIVE: शेयर बाजार में कोहराम; Sensex 551 अंक लुढ़का, Nifty 19,700 के नीचे

बिकवाली के दबाव में टूटा शेयर बाजार

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 551.07 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 65,877.02 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,475.27 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,842.10 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 143.85 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,667.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,840.95 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,659.95 तक आया।

गिरते बाजार में भी चढ़ा टाटा मोटर्स का शेयर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 4 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाटा मोटर्स, सन फार्मा, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा आज के सेंसेक्स के टॉप गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टाटा मोटर्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.92 फीसदी चढ़े।

Also read: Committed Cargo IPO Listing: लॉजिस्टिक्स कंपनी की सुस्त मार्केट में भी शानदार एंट्री, 6% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

बजाज फाइनैंस 2 फीसदी से ज्यादा टूटा

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 26 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनैंस, बजाज फिनसर्व, NTPC, एक्सिस बैंक और HDFC बैंक सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान बजाज फाइनैंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.72 फीसदी गिर गए। इसके अलावा रिलायंस, ICICI बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, JSW स्टील, टेक महिंद्रा, विप्रो, टाइटन, L&T, SBI और TCS भी नुकसान में रहे।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement