facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Waaree, HDFC Bank से लेकर IDFC First तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में आज पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधा

Closing Bell: शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 583 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,500 के पार

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 5:53 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Creative Commons license

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण आज यानी बुधवार के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 583 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 159 अंकों की बढ़त के साथ 17,500 के पार निकल गया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 582.87 अंक यानी 0.99 फीसदी मजबूत होकर 59,689.31 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 59,747.12 तक गया और नीचे में 59,094.40 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 159 अंक यानी 0.91 फीसदी चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,557.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,570.55 तक गया और नीचे में 17,402.70 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और सर्न फार्मा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे अधिक लाभ लार्सन एंड टूब्रो के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.96 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 10 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई और मारुति सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे अधिक नुकसान महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.29 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

वैश्विक बाजारों में जापान के निक्की में गिरावट जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी रही। हांगकांग और शंघाई में अवकाश के कारण बाजार बंद रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में जर्मनी के डीएक्स और फ्रांस के सीएससी 40 में गिरावट रही जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई-100 में मामूली बढ़त रहा।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 321.93 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement