facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

Closing Bell: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक लुढ़ककर 61,000 के नीचे हुआ बंद

Advertisement

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से बाजार में गिरावट आई।

Last Updated- January 04, 2023 | 4:40 PM IST
Paytm Share- पेटीएम शेयर

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई और BSE Sensex 600 अंक से अधिक की कमजोरी के साथ बंद हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रुख की वजह से बाजार में गिरावट आई।

BSE का 30 शेयरों पर आधारित Sensex शुरुआती कारोबार में 104.33 अंक गिरकर 61,189.87 अंक पर खुला। बाद में 60,593.56 से 61,327.21  के दायरे में कारोबार करने के बाद  636.75 अंक या 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 60,657.45 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 189.60 अंक या 1.04 फीसदी फिसलकर 18,042.95 अंक पर बंद हुआ।

केवल दो कंपनियों के शेयर चढ़े

सेंसेक्स की कंपनियों में केवल मारुति और टीसीएस के शेयर क्रमश: 0.22 फीसदी और 0.10 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए।

पावर ग्रिड के शेयर में 2.09 फीसदी की सबसे अधिक गिरावट आई। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, विप्रो, पावर ग्रिड, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर भी गिरावट में रहे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.86 प्रतिशत गिरकर 80.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 628.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में बंद हुए।

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement