बाजार

Adani Group की कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट, अदाणी एंटरप्राइजेज नौ प्रतिशत टूटा

Published by
भाषा
Last Updated- February 22, 2023 | 1:23 PM IST

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बुधवार को सुबह के कारोबार में बड़ी गिरावट आई। शेयर बाजार के कमजोर रुख के बीच ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है।

बीएसई पर अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.31 प्रतिशत टूट गया। अदाणी पावर, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी टोटल गैस और अंबुजा सीमेंट्स…सभी के शेयर पांच प्रतिशत नीचे आ गए।

अदाणी ग्रीन एनर्जी 4.99 प्रतिशत, अदाणी विल्मर 4.99 प्रतिशत और एनडीटीवी 4.45 प्रतिशत के नुकसान में था। अदाणी पोर्ट्स का शेयर 4.38 प्रतिशत तथा एसीसी तीन प्रतिशत के नुकसान में कारोबार कर रहा था।

ग्रुप की कई कंपनियों के शेयर अपने निचले सर्किट को छू गए

सुबह के कारोबार में ग्रुप की कई कंपनियों के शेयर अपने निचले सर्किट को छू गए। सुबह के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 596.95 अंक या 0.98 प्रतिशत के नुकसान से 60,075.77 अंक पर कारोबार कर रहा था।

अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। इस रिपोर्ट में समूह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है।

First Published : February 22, 2023 | 1:18 PM IST