बाजार

Bandhan Bank के शेयर ने भरी उड़ान; मुनाफे में वृद्धि के बाद 13% तक चढ़े शेयर

बंधन बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर 1,063 करोड़ रुपये हो गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 29, 2024 | 12:54 PM IST

प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक (Bandhan Bank) के शेयर में सोमवार को 13 प्रतिशत से अधिक तेजी आई। कंपनी के अप्रैल-जून तिमाही में नेट प्रॉफिट में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने की जानकारी देने के बाद उसके शेयर में तेजी आई।

बीएसई (BSE) पर बंधन बैंक (Bandhan Bank) का शेयर आज 11.97 प्रतिशत बढ़कर 215.50 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई (NSE) पर यह 13.35 प्रतिशत चढ़कर 218.20 रुपये पर रहा।

बंधन बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर 1,063 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा बैंक की कुल आय बढ़कर 6,063 करोड़ रुपये हो गई।

First Published : July 29, 2024 | 12:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)