facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Axis Bank के शेयरों में 5% की गिरावट, कमजोर तिमाही नतीजों से निवेशकों में चिंता

Advertisement

ऋण चूक और क्रेडिट लागत में बढ़ोतरी, 15 तिमाहियों में सबसे धीमी वृद्धि; शुद्ध ब्याज मार्जिन भी 10 तिमाहियों के निचले स्तर पर।

Last Updated- January 17, 2025 | 10:03 PM IST
Axis Bank

ऐक्सिस बैंक के शेयरों में आज करीब पांच प्रतिशत की गिरावट आई और यह 991.25 रुपये पर बंद हुआ। निजी क्षेत्र के इस ऋणदाता ने दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही) में कमजोर वित्तीय परिणाम दर्ज किए हैं। बैंक के ऋणों में चूक और क्रेडिट लागत कई तिमाहियों के शीर्ष स्तर पर पहुंच गई जबकि इसकी वृद्धि और मार्जिन कई तिमाहियों के निचले स्तर पर रहे।

बैंक की ऋण और जमा वृद्धि 15 तिमाहियों के निचले स्तर पर रही जबकि लाभ का संकेतक शुद्ध ब्याज मार्जिन 10 तिमाहियों के निचले स्तर पर चला गया। क्रेडिट लागत बढ़कर 13 तिमाहियों के शीर्ष स्तर पर जा पहुंची जिससे शुद्ध लाभ में तिमाही आधार पर गिरावट आई और सालाना आधार पर केवल 4 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

बैंक ने 5,432 करोड़ रुपये की नई चूक दर्ज की है जो पिछले साल के मुकाबले 46 प्रतिशत ज्यादा और पिछली तिमाही के मुकाबले 22.25 प्रतिशत ज्यादा है। इसमें से 4,923 करोड़ रुपये की चूक रिटेल ग्राहकों के पोर्टफोलियो में हुई जबकि 215 करोड़ रुपये की चूक एसएमई कारोबार और 294 करोड़ रुपये की चूक थोक ऋण खातों में रही।

Advertisement
First Published - January 17, 2025 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement