facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

अनिल अंबानी की कंपनी ने ₹6,503 करोड़ का विवाद सुलझाया, शेयर का भाव पहुंचा ₹284 पर

Advertisement

पुराने विवाद को खत्म कर अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने बनाया बड़ा रास्ता

Last Updated- February 10, 2025 | 7:35 PM IST
SBI Rcom Fraud Anil Ambani

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (R-Infra) ने एक बड़ा विवाद सुलझाते हुए CLE प्राइवेट लिमिटेड (CPL) से 6,503.13 करोड़ रुपये का समझौता कर लिया है। इस समझौते के साथ, सालों से चल रहे झगड़े का अंत हो गया और अब कंपनी के पास अपनी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करने का मौका है।

कैसे सुलझा 6,500 करोड़ का विवाद?

इस समझौते के तहत 5,777.13 करोड़ रुपये की CPL की संपत्तियां और उससे जुड़े आर्थिक अधिकार R-Infra को मिल गए हैं। इसके अलावा, 726 करोड़ रुपये की बकाया रकम एक सुरक्षित ऋण में बदल दी गई है। इसका मतलब है कि अब CPL के खिलाफ सारे पुराने विवाद और कानूनी दावे खत्म हो चुके हैं।

लंबे झगड़े का हल निकला कोर्ट में

अगस्त 2023 में R-Infra ने CPL से 13,025 करोड़ रुपये की वसूली के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में मध्यस्थता प्रक्रिया शुरू की थी। यह मामला मध्यस्थता अधिनियम 2023 के तहत कोर्ट के मध्यस्थता केंद्र में ले जाया गया और आखिरकार दोनों पक्षों ने सहमति के साथ इसे हल कर लिया।

कंपनी के ताजा मुनाफे की कहानी

इस समझौते से पहले ही R-Infra ने पिछली तिमाही (Q2 FY25) में शानदार मुनाफा कमाया था। कंपनी ने 4,082.53 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे 294.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अब सभी की नजरें 13 फरवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक पर हैं, जहां दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

क्या कहता है बाजार?

फिलहाल कंपनी का कुल बाजार मूल्यांकन 11,159.02 करोड़ रुपये है। इस समझौते के बाद निवेशक उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि कंपनी की वित्तीय सेहत और बेहतर होगी। बहरहाल, शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.63% की गिरावट के साथ 284.90 रुपये पर बंद हुआ।

 

Advertisement
First Published - February 10, 2025 | 7:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement