facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Bharat Forge से HDFC Bank तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनकच्चे तेल में फिर उबाल, ब्रेंट $108 के पार; एक हफ्ते में 13% चढ़ा भाव, आखिर क्यों बढ़ रही चिंता?1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिज

5:1 Stock Split के बाद PSU Bank ने किया सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान, जानें पूरी डिटेल

Advertisement

वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंज़ूरी बाकी, रिकॉर्ड डेट बाद में घोषित होगी

Last Updated- May 08, 2025 | 3:35 PM IST
bank

कैनरा बैंक ने अपने मार्च तिमाही (Q4) के नतीजों के साथ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। बैंक ने बताया कि वह अपने शेयरधारकों को ₹4 प्रति शेयर का डिविडेंड देगा। यह डिविडेंड 200% के बराबर है, क्योंकि हर शेयर की फेस वैल्यू ₹2 है। यह डिविडेंड कैनरा बैंक की ओर से स्टॉक स्प्लिट के बाद अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है।

शेयरधारकों की मंज़ूरी ज़रूरी

बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह डिविडेंड अभी प्रस्तावित है और इसे शेयरधारकों की अगली वार्षिक आम बैठक (AGM) में मंज़ूरी मिलनी बाकी है। AGM के बाद ही यह डिविडेंड पक्का होगा। कैनरा बैंक ने अभी इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की है। यानी किस तारीख तक शेयर खरीदने वालों को डिविडेंड मिलेगा, इसकी जानकारी बैंक बाद में देगा।

Also Read | NSE IPO पर बड़ा खुलासा! सरकार से संपर्क की खबरों का किया खंडन, कहा-30 महीनों से नहीं हुई कोई बातचीत

डिविडेंड का इतिहास और स्टॉक स्प्लिट की जानकारी

बता दें कि कैनरा बैंक ने मई 2024 में अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट किया था। पुराने एक शेयर को पांच नए शेयरों में बदला गया था (5:1 के अनुपात में)। इसके बाद, जून 2024 में बैंक ने ₹3.22 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था। 2023 में बैंक ने ₹12 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था, जबकि उससे पहले ₹10 के फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹6.50 का डिविडेंड मिला था।

दोपहर को 3.15 बजे तक केनरा बैंक का शेयर BSE पर 95.47 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी दौराना BSE सेंसेक्स 0.36% की गिरावट के साथ 80,453.82 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement