facebookmetapixel
Advertisement
AM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीत

इंडिगो, डेल्टा, एयर फ्रांस-केएलएम, वर्जिन अटलांटिक की साझेदारी

Advertisement

एयरलाइन कंपनियों का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करना है, साथ ही वैश्विक विमानन में संपर्क और सहयोग के लिए नए मानक स्थापित करना है।

Last Updated- June 01, 2025 | 11:02 PM IST
IndiGo

एयरलाइन कंपनियों इंडिगो, डेल्टा एयर लाइन्स, एयर फ्रांस-केएलएम और वर्जिन अटलांटिक ने रविवार को भारत से यूरोप और उत्तरी अमेरिका तक हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए साझेदारी की घोषणा की। बयान के अनुसार, अमेरिका, कनाडा, यूरोप और भारत के दर्जनों शहरों को जोड़ते हुए, एयरलाइन कंपनियों का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करना है, साथ ही वैश्विक विमानन में संपर्क और सहयोग के लिए नए मानक स्थापित करना है।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार कर रही है और चालू वित्त वर्ष में 10 विदेशी शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की तैयारी में है। इंडिगो के मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स, डेल्टा एयरलाइन्स के सीईओ एड बास्टियन, एयर फ्रांस-केएलएम के सीईओ बेंजामिन स्मिथ और वर्जिन अटलांटिक के सीईओ शाई वीस ने इस साझेदारी की घोषणा राष्ट्रीय राजधानी में संयुक्त रूप से की। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है। इंडिगो 2022 से एयर फ्रांस-केएलएम और वर्जिन अटलांटिक के साथ साझेदारी में है।  

Advertisement
First Published - June 1, 2025 | 11:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement