facebookmetapixel
Advertisement
MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹629 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी पड़ी नरमIndia AI Impact Summit: यूरोपीय रंग में रंगा एआई समिट, एआई और टेक्नॉलजी सहयोग पर फोकसयोट्टा का बड़ा दांव, नोएडा डेटा सेंटर के बाद 40,000 और जीपीयू खरीदेगी‘सोच-विचार के बाद’ इंडिया AI समिट से बिल गेट्स ने खुद को अलग किया, नहीं देंगे कीनोटबैंकों और फिनटेक को मिलेगा एआई प्लेटफॉर्म, एनपीसीआई ने एनवीडिया के साथ मिलाया हाथफ्रांस भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया सरल करेगा, 2030 तक 30,000 का लक्ष्य: मैक्रोंयूके यात्रा प्रतिबंध के कारण भारत वापसी का समय तय नहीं: माल्याएनवीडिया और एलऐंडटी की साझेदारी, भारत में सॉवरिन गीगावॉट स्तर की एआई फैक्टरी बनेगीFY26 में IPO लिस्टिंग गेन कमजोर, सिर्फ 65% ऑफर ही इश्यू प्राइस से ऊपर खुलेआधुनिक एआई प्रणालियां अच्छी, पर उनमें संगति नहीं : गूगल डीपमाइंड

CBSE Board Result 2023: 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर नया अपडेट, जानें ये जरूरी बात

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 11:42 AM IST
Bihar Board Result 2025

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के स्टूडेंट्स 10वीं, 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं की है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के CBSE 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट (CBSE Class 10th, 12th Board Exam Results 2023) मई के आखिरी हफ्ते तक जारी कर दिए जाएंगे।

कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा परिणाम 2023 घोषित होते ही छात्र अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर देखे सकेंगे। हालांकि, परिणाम घोषणा से जुड़ा अपडेट आना अभी बाकी है।

ऐसे में स्टूडेंट्स से निवेदन है कि रिजल्ट से जुड़ी अपडेट लेने के लिए CBSE की आधिकारिक साइट पर निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें: JEE Main 2023 Result DECLARED : NTA ने जारी किया फाइनल रिजल्ट, 43 छात्रों को मिले 100 पर्सेंट नंबर

आइए, रिजल्ट के आने से पहले आपको कुछ जरूरी बातें बता देते हैं…

ऐसी उम्मीद है कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणामों को एक ही दिन में जारी कर देगा। देश और विदेश के छात्र जिन्होने सीबीएसई के 10वीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम दिए थे वह अपना रिजल्ट अलग-अलग प्लेटफार्मों जैसे- वेबसाइट्स, मोबाइल ऐप और एसएमएस के जरिए चेक कर सकते हैं।

बता दें कि इस साल सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू हुई थीं। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 मार्च को खत्म हुई थी और कक्षा 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 5 अप्रैल, 2023 तक हुई थी।

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के लिए 38 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें कक्षा 10वीं के कुल 21 लाख 8 हजार छात्र शामिल थे। वहीं 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

बता दें कि पिछले साल कक्षा 10वीं में कुल 21,16,290 छात्र पास हुए थे और 2022 में 12वीं में पास होने वालों की संख्या 14,54,370 थी।

CBSE Board 10th, 12th Results 2023: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

1. आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं
2. 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम के लिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
4. सबमिट करें और अपना स्कोर देखें

CBSE Board 10th, 12th Results 2023: डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें मार्कशीट

1. सबसे पहले Digilocker.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद CBSE Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी जानकारी दर्ज करें।
4. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगी।

CBSE Board 10th, 12th Results 2023: SMS के जरिए देखें रिजल्ट

अगर आप रिजल्ट एसएमएस के जरिए देखना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

1. फोन के Message Box पर जाएं।
2. Text Message पर जाकर CBSE10 या CBSE12 टाइप कर बिना स्पेस दिए बिना Roll Number दर्ज करें।
3. इसके बाद 77388299899 पर भेजें।

ये भी पढ़ें: CBSE Board 10th, 12th Results 2023: कब जारी होंगे रिजल्ट? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement