facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछलीCoding Agents का बढ़ता जलवा, क्या अब इंजीनियरों की जरूरत होगी खत्म? Datadog CTO ने बताया AI का असली असरमॉनसून कमजोर पड़ा तो कौन चुकाएगा कर्ज? NBFC के लिए बढ़ा बड़ा जोखिमसरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर! SBI अकेले करेगा 10 अरब डॉलर का इंतजामMSME को अब पैसे के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार? नया कानून बदलेगा नियमसहकारी समितियों के लिए बदलेंगे नियम! NCDC को मिल सकती हैं नई ताकतेंचीन-पाकिस्तान सीमा के पास Solar-Wind प्रोजेक्ट पर रोक! सरकार ने बनाए नए नियमदवाओं की MRP पर लग सकती है नई लगाम, सरकार जांच रही ट्रेड मार्जिन का फॉर्मूलाIndia Investment: वैश्विक तनाव के बीच भारत में ₹26.75 लाख करोड़ निवेश का ऐलान, 56% पैसा IT और AI सेक्टर मेंSignature Global का बड़ा दांव! Delhi-NCR से बाहर 150 एकड़ तक की जमीन पर नजर, ₹15,000 करोड़ के लॉन्च का प्लान

CUET UG 2023: देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बनी, DU छात्रों की पहली पसंद

Advertisement

CUET-UG 2023 में सबसे ज्यादा आवेदन दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के लिए मिले हैं। इसके बाद BHU और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्राप्त हुए।

Last Updated- April 04, 2023 | 6:33 PM IST
UP Board 10th 12th Result 2024: When will the UP Board result come, what is the link, more than 55 lakh students will get the latest information here UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड का कब आएगा रिजल्ट, क्या है लिंक, 55 लाख से ज्यादा छात्रों को यहां मिलेगी लेटेस्ट जानकारी

साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (CUET-UG) के इस वर्ष के संस्करण के लिए करीब 14 लाख आवेदन मिले, जो पिछले साल की तुलना में 41 फीसदी अधिक हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी।

ज्ञात हो कि CUET-UG आवेदन की संख्या के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। कुमार ने कहा, ‘CUET-UG 2023 के लिए 16.85 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया जिसमें से 13.99 लाख छात्रों ने आवेदन शुल्क एवं अवदेन जमा किए। यह पिछले वर्ष की तुलना में चार लाख छात्र अधिक है।’

उन्होंने बताया कि CUET-UG के दूसरे संस्करण के लिए करीब 14 लाख आवेदन मिले, जो पिछले साल की तुलना में 41 फीसदी अधिक हैं। CUET-UG के प्रथम संस्करण में 12.50 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 9.9 लाख ने आवेदन जमा किया था।

CUET-UG 2023 में सबसे ज्यादा आवेदन दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के लिए मिले हैं। इसके बाद BHU और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रवेश परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा आवेदन उत्तर प्रदेश से मिले हैं। इसके बाद दिल्ली और बिहार से आवेदन प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें : JEE Main Admit Card 2023 Date: फेक न्यूज का शिकार होने से बचें, कैंडिडेट्स फौरन करें चेक, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड !

UGC के अध्यक्ष ने कहा, ‘इस बार प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या में भी वृद्धि आई है। वर्ष 2022 में यह संख्या 90 थी जबकि 2023 में यह बढ़कर 242 हो गई है।’ उन्होंने बताया कि CUET-UG के लिए 74 देशों से 1,000 से ज्यादा विदेशी विद्यार्थियों से आवेदन मिले हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 59 देशों से छात्रों ने CUET-UG के लिए आवेदन किया था और इस वर्ष 74 देशों से छात्रों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन देशों में यूरोप, एशिया, अमेरिका, खाड़ी देशों के छात्र शामिल हैं। कुमार ने कहा कि इस साल जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों से CUET-UG के लिए 82,655 आवेदन प्राप्त हुए, जो पिछले साल की तुलना में करीब 70 हजार ज्यादा हैं।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 6:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement