facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछे

वैश्विक महामारी संधि पर जोर दे रहे टीका निर्माता

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:26 PM IST

विकासशील देश के टीका निर्माता महामारी के दौरान देशों के बीच वस्तुओं, सेवाओं, निर्बाध जानकारी के आदान-प्रदान के लिए ‘वैश्विक महामारी संधि’ के पक्ष में राय रख रहे हैं। इस बीच विकासशील देशों के टीका निर्माता नेटवर्क (डीसीवीएमएन) की 23वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़े दुनिया के दिग्गज लोगों और भारत के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह कोविड-19 टीके से परे देखने का समय आ गया है। डीसीवीएमएन में 15 देशों के नवाचार करने वाले 40 से अधिक लोग और टीका निर्माता शामिल हैं।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ (मुख्य कार्या​धिकारी) अदार पूनावाला ने कहा कि डीसीवीएमएन ने पिछले 20 महीने में 8 अरब  खुराक या वैश्विक आपूर्ति के लगभग 50-60 प्रतिशत की आपूर्ति की। डीसीवीएमएन के बोर्ड चेयर और भारत बायोटेक इंटरनैशनल (बीबीआईएल) के कार्यकारी निदेशक साई डी प्रसाद ने कहा कि दुनिया की 50 प्रतिशत टीका आपूर्ति डीसीवीएम द्वारा की गई थी, लेकिन उसे वैश्विक शोध एवं विकास (आरऐंडडी) की फंडिंग का केवल 5 प्रतिशत हिस्सा मिला।

Advertisement
First Published - October 20, 2022 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement