facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

आगे के महीने में लॉन्च होने वाले हैं ये 5 शानदार Two Wheelers, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:01 PM IST

बीते सितंबर में Two Wheelers की शानदार बिक्री से कंपनियों के हौसले बुलंद हैं। सितंबर में Two Wheelers की बिक्री पॉजिटिव रही जिसके कारण ऑटोमोबाइल उद्योग में गर्माहट है। आने वाले समय में कई कंपनियां नई Two Wheelers बाजार में उतारने वाली है। अगर आप नई Two Wheelers खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। आइए जानते हैं कौन कौन सी नई Two Wheelers बाजार में आने वाली है।

Hero की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर

Hero MotoCorp भी अब इलेक्ट्रिक बाजार में उतरने को आतुर है। कंपनी 7 अक्टूबर को अपना पहला Electric scooter लाने वाली है। कंपनी ने अपनी इस नई Scooter का नाम Hero Vida रखा है। इसके निर्माण के लिए Hero और भारत पेट्रोलियम (BPCL) के बीच एक समझौता भी हुआ है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है।

Bajaj की नई Pulsar N150

ऑटोमोबाइल कंपनी Bajaj अपने Pulsar ब्रांड को लगातार अपडेट करने में जुटा है। कंपनी Pulsar N 160 के बाद अब Pulsar N150 उतारने के मूड में है। इंटरनेट पर जारी तस्वीर के मुताबिक इसका  डिजाइन Pulsar N 160 की तरह ही रह सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी इसमें Pulsar N 160 से भी अधिक पावरफुल इंजन देने वाली है जो ज्यादा टार्क जेनरेट करेगा। हालांकि कंपनी की  ओर से इसको लेकर अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

TVS लाने वाली है iQube ST

Two Wheelers कंपनी TVS  अक्टूबर के अंत तक iQube Electric का अगला वैरिएंट iQube ST लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी जानकारी मई में दी थी। कंपनी इसमें कई नए और अपडेटेड फीचर्स देने वाली है। जानकारों के मुताबिक नए और अपडेटेड फीचर्स के कारण इसका एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख के आसपास रहने की संभावना है।

चाइनिज कंपनी Keeway की भी एंट्री

चीन की कंपनी Keeway  भी भारत में हाथ आजमाने को आतुर है। इस कंपनी का प्रोडक्ट Keeway Retro Street 125 और 250 के जल्द भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी कोई तिथि की घोषणा नहीं की गई है। Keeway Retro Street की कीमत 4 लाख तक रह सकती है।

Ducati की महंगी बाइक 

अपने महेंगे बाइक के लिए मशहूर Ducati भी अक्टूबर में Ducati Multistrada V4 Pikes Peak को लॉन्च कर सकती है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 28 लाख रुपये के आसपास होने की संभावना है। यह 215 किलों को बाइक होगा जिसमें 1158 cc का ग्रां टूरिस्मो V4 इंजन लगा मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह 170 PS और 125 Nm का टार्क जनरेट करेगा।

Advertisement
First Published - October 7, 2022 | 12:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement