चीन के गरीब गांव से निकला BYD का मालिक एलन मस्क की Tesla को मात देने के करीब

वांग चुआनफू के नेतृत्व में BYD, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का टॉप ग्लोबल विक्रेता बनने के करीब है।

Published by
एजेंसियां   
Last Updated- December 27, 2023 | 3:44 PM IST

चीन की BYD वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक कारें बेचने के मामले में टेस्ला को मात देने के लिए तैयार है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वे इसी तिमाही में टेस्ला को पीछे छोड़ देंगे। यह चीन के बढ़ते प्रभाव और BYD के वांग चुआनफू के टेस्ला के एलोन मस्क के साथ कंपटीशन करने के तरीके में बदलाव को दर्शाता है।

किफायती मॉडलों पर BYD का ध्यान रंग ला रहा है। यहां तक कि मस्क भी BYD को एक सीरियस प्रतिस्पर्धी के रूप में देखते हैं, जो इलेक्ट्रिक कार बाजार में बड़े बदलाव का संकेत देता है।

BYD इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का टॉप ग्लोबल विक्रेता बनने के करीब

वांग चुआनफू के नेतृत्व में BYD, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का टॉप ग्लोबल विक्रेता बनने के करीब है। चीन में अच्छा प्रदर्शन करते हुए, टैरिफ के कारण यूरोप और अमेरिका तक विस्तार करना कठिन है। एलन मस्क के विपरीत वांग शांत रहते हैं लेकिन कहते हैं कि चीनी ब्रांडों को कार उद्योग (खासतौर पर कार उद्योग में जमी हुई पुरानी कंपनियां) को हिला देना चाहिए।

भले ही साल 2008 में BYD विश्व स्तर पर प्रसिद्ध नहीं थी, वॉरेन बफेट की कंपनी, बर्कशायर हैथवे ने BYD में बहुत बड़ा निवेश किया था। 2022 तक निवेश लगभग 35 गुना बढ़कर लगभग 8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। बर्कशायर के वाइस चेयरमेन चार्ली मुंगर ने बैटरी तकनीक के भविष्य में BYD को महत्वपूर्ण माना और इसके महत्व को पहचाना।

क्या है BYD का इतिहास?

BYD ने 2003 में एक संघर्षरत सरकारी स्वामित्व वाली वाहन निर्माता कंपनी का अधिग्रहण किया था। लोगों को पहले उनकी प्लग-इन हाइब्रिड कार का डिज़ाइन पसंद नहीं आया। लेकिन चीन में सरकारी मदद (सरकारी सब्सिडी) और BYD द्वारा अपनी बैटरियां बनाने से उनकी ग्रोथ हुई। BYD इलेक्ट्रिक बसों जैसे लोकप्रिय सेक्टर पर फोकस करके सफल हुआ। निवेशक चार्ली मुंगर ने संस्थापक वांग चुआनफू को एक प्रतिभाशाली और स्किल्ड इंजीनियर बताया है।

BYD ने बाद में अपनी डिज़ाइन टीम को बदल दिया, अंतर्राष्ट्रीय टैलेंट को कंपनी में भर्ती किया और केवल बेसिक कारें बनाने के आइडिया को चुनौती दी। दुनिया भर में कंपटीशन करके, BYD अब ऐसी कारें बनाता है जिनकी कीमत $150,000 से ज्यादा है।

सरकारी समर्थन से मदद मिली, लेकिन चीन की इलेक्ट्रिक कार ग्रोथ के लिए कंपटीशन और इनोवेशन महत्वपूर्ण थे। जिस तरह से दुनियाभर में चीनी कार निर्माता पैठ बना रहे हैं, उसे देखते हुए चीनी निर्माता दशक के अंत तक वैश्विक कार बाजार का एक तिहाई हिस्सा अपने कब्जे में ले सकते हैं।

चीन के गरीब गांव से आते हैं BYD के मालिक

भले ही BYD कुछ मायनों में टेस्ला से पीछे है, लेकिन अगले कुछ वर्षों में इसमें काफी तेजी आने की उम्मीद है। एक गरीब गांव में बड़े होने से लेकर बीवाईडी के संस्थापक और अरबपति बनने तक वांग चुआनफू की कहानी यह एक अद्भुत सफलता की कहानी है।

वांग पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत के गरीब गांव वुवेई में आठ बच्चों में से दूसरे सबसे छोटे बच्चे के रूप में पले-बढ़े। जब वह टीनेजर थे तब उनके माता-पिता की मृत्यु हो गई, और उनके बड़े भाई-बहनों ने उनकी हाई स्कूल और यूनिवर्सिटी की एजुकेशन में उनका सपोर्ट किया।

वांग ने बीजिंग में एक मिडिल लेवल सरकारी रिसर्चर के रूप में अपना करियर शुरू किया, और बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए आवश्यक दुर्लभ-पृथ्वी धातुओं पर फोकस किया। 1995 में, उन्होंने एक मित्र से लगभग 300,000 डॉलर का कर्ज लेकर शेन्ज़ेन में BYD की स्थापना की। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, अब उनकी संपत्ति 14.8 बिलियन डॉलर है।

BYD के संस्थापक, वांग चुआनफू, जानते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग बदल रहा है। उनका कहना है कि किसी कंपनी की सफलता टेक्नॉलजी और एडेप्टिबिलिटी पर निर्भर करती है। भले ही BYD अब चीन में आगे है, वांग समझते हैं कि भविष्य अनिश्चित है।

वह फायदे का उपयोग करने और हमेशा नए प्रोडक्ट बनाने की बात करते हैं। लेकिन टॉप पर बने रहने के लिए HSBC के युकियान डिंग का कहना है कि असली चुनौती आपकी सोच को बदलना और अपनी सफलताओं को मात देने के तरीके ढूंढना है। इसका मतलब है हमेशा सुधार करना और इनोवेटिव बने रहना। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

First Published : December 27, 2023 | 3:41 PM IST