भारत

Live Update: आज से Gift Nifty पर ट्रेडिंग शुरू, जानिए निवेशकों को क्या होगा फायदा

GIFT निफ्टी (पहले SGX निफ्टी) आज सुबह 70 अंकों की बढ़त के साथ 19,350 पर ट्रेड करता दिखा।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 03, 2023 | 5:02 PM IST

SGX Nifty to Gift Nifty: बाजार खुलने पर निफ्टी (Nifty) की चाल कैसी रहेगी, वर्षों से इसका अनुमान SGX निफ्टी की चाल के आधार पर लगाया जाता रहा है। मगर आज से SGX निफ्टी का सफर खत्म हो गया है। अब SGX निफ्टी के फ्यूचर्स कांट्रैक्टस को गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पर सूचीबद्ध कर दिया गया है। बता दें कि SGX निफ्टी पहले सिंगापुर के एक्सचेंज पर लिस्टेड था मगर अब इसके 750 करोड़ डॉलर के सभी डेरिवेटिव्स को NSE इंटरनैशनल एक्सचेंज (NSE IX) पर शिफ्ट कर दिया गया है।

बिज़नेस जगत की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए बिजनेस स्टैंडर्ड के लाइव ब्लॉग के साथ-

 

First Published : July 3, 2023 | 9:07 AM IST
16:03

ऑडी इंडिया की बिक्री की रफ्तार धुआंधार

जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी ऑडी की चालू साल की पहली छमाही में भारत में बिक्री 97 फीसदी बढ़कर 3,474 वाहन रही है। ऑडी इंडिया ने बयान में यह जानकारी दी। बीते साल यानी 2022 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में कंपनी ने 1,765 वाहन बेचे थे।
16:00

Closing Bell: शेयर बाजार में रौनक

BSE सेंसेक्स ने 486 अंकों की छलांग के साथ 65 हजार के स्तर को छू लिया और नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी भी 141 अंक चढ़कर 19,329.80 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। शेयर बाजार में जारी तेजी के साथ BSE में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (MCap) सोमवार को रिकॉर्ड 297.94 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
14:16

Zee Entertainment ने IndusInd Bank का बकाया चुकाया

ज़ी एंटरटेनमेंट (ZEEL) ने इंडसइंड बैंक का पूरा बकाया चुका दिया है। नेशनल कंपनी लॉ अपीलीय ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के उस ऑर्डर को खारिज कर दिया है, जिसके तहत Zee Entertainment को इनसॉल्वेंसी में डालने का फैसला लिया गया था। बता दें कि Zee Entertainment को इंडसइंड बैंक का पूरा बकाया 30 जून तक चुकाना था।
12:58

BSE ने Kamala Kantharaj को मुख्य नियामक अधिकारी किया नियुक्त

देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) ने कमला कंथाराज (Kamala Kantharaj) को कंपनी का मुख्य नियामक अधिकारी (CRO) नियुक्त किया है। बीएसई लिमिटेड (BSE Limited) ने कंपनी के निदेशकों और प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों में कई बदलावों की घोषणा की है।
12:50

Ashok Leyland की जून में बिक्री पांच फीसदी बढ़ी

वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली अशोक लेलैंड के वाहनों की बिक्री जून में पांच प्रतिशत बढ़कर 15,221 इकाई रही। एक साल पहले, इसी महीने में कंपनी ने 14,531 वाहन बेचे थे।
12:46

गुरु पूर्णिमा पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। आज गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है और यह पर्व आध्यात्मिक और शैक्षिक गुरुओं को समर्पित है। इस अवसर पर लोग अपने उन गुरुओं को याद करते हैं, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने उनके जीवन को दिशा दी। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "समस्त देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की अनंत शुभकामनाएं।"
09:46

वियरेबल्स बाजार में जमेगी देश की धाक, साल के अंंत तक टॉप पर पहुंच जाएगा भारत!

भारत की डिजिटल क्रांति ने तमाम सेक्टर में देश की सफलता का परचम लहराने में मदद की है। इसी कड़ी में अब वियरेबल्स बाजार का नाम भी जुड़ने वाला है। भारत के वर्ष 2023 के अंत तक वियरेबल्स बाजार के दुनिया के सबसे बड़े बाजार के रूप में उभरने की उम्मीद है। इससे स्मार्टवॉच और हियरेबल्स की ग्लोबल मांग को बढ़ावा मिल सकता है। वह भी ऐसे समय में जब उत्तरी अमेरिका और चीन से आर्थिक मौर्चे पर नकारात्मक संकेत मिल रहे है। मार्केट रिसर्च फर्म आईडीसी इंडिया के अनुसार, इस साल दुनिया भर में वियरेबल्स की 10 लाख यूनिट भेजे जाने का अनुमान है, भारत में इसकी हिस्सेदारी 13 - 13.50 करोड़ या लगभग 26 फीसदी होने की उम्मीद है।
08:42

ग्लोबल मार्केट से संकेत, मजबूती के साथ खुलेगा शेयर बाजार

आज यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हो सकती है। GIFT निफ्टी (पहले SGX निफ्टी) आज सुबह 70 अंकों की बढ़त के साथ 19,350 पर ट्रेड करता दिखा। एशियाई बाजारों भी हरे निशान में खुले। अमेरिकी बाजार में भी उछाल देखने को मिला। 

इन स्टॉक्स पर रखें नजर

घरेलू बाजार में आज इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रखें फोकस- HDFC twins, Tata Motors, Reliance Industries, SBI, Balaji Amines, Eicher Motors, L&T Finance Holdings, Tamilnad Mercantile Bank, Hero Moto Corp, Maruti Suzuki India, Mazagon Dock Shipbuilders, Bank of Baroda, Ex-dividend shares

इस कंपनी का शेयर F&O बैन में

आज केवल इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयर F&O बेन में शामिल है।