ताजा खबरें

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री सरकारी विभागों में चयनित एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को देंगे अपॉइंटमेंट लेटर

Rozgar Mela: इस अवसर पर प्रधानमंत्री यहां एकीकृत परिसर ‘‘कर्मयोगी भवन’’ के प्रथम चरण की आधारशिला भी रखेंगे।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 11, 2024 | 8:13 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को केंद्र सरकार के विभागों में नियुक्त किए गए एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री यहां एकीकृत परिसर ‘‘कर्मयोगी भवन’’ के प्रथम चरण की आधारशिला भी रखेंगे। यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न स्तंभों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी 12 फरवरी को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक लाख से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

यह रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा और ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में की गई हैं, और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश सरकारें इस पहल का समर्थन कर रही हैं।

बयान में कहा गया है कि रोजगार मेला देश में रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।

First Published : February 11, 2024 | 8:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)