facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

सज-संवर कर तैयार है जौली ग्रांट हवाई अड्डा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:45 PM IST

देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण और नवीनीकरण का कार्य पूरा हो गया है। हवाई अड्डे में टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद यहां से 30 मार्च से उड़ानें फिर से शुरु हो जाएंगी।


पिछले वर्ष यहां से अपनी उड़ान बंद करने के बाद अब एयर डेक्कन 30 मार्च से दिल्ली के लिए रोजाना दो उड़ानें शुरु करेगी। सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में दूसरी एयरलाइन्स भी यहां से अपनी उड़ानें शुरु करेंगी। जौलीग्रांट हवाई अड्डे के नवीनीकरण का कार्य एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने पूरा किया है। अब इस हवाई अड्डे से बोंइग 737 जैसे हवाईजहाजों को उड़ाया जा सकेगा और रात के समय भी उड़ानें भरी जा सकेगी।


 सरकार ने हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण में 100 करोड़ रुपये खर्च किये है। हवाई अड्डे में बनाई गई नई हवाईपट्टी 7 किलोमीटर लंबी और 150 मीटर चौड़ी है। कुमाऊं के पंत नगर हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण में 75 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। पिथौरागढ़ हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण के लिए विभिन्न कंपनियों से लगभग 12 आशय पत्र (ईओआईएस)भी प्राप्त हुए हैं।

Advertisement
First Published - March 19, 2008 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement