facebookmetapixel
Advertisement
ब्रेंट 104 डॉलर के नीचे, आज क्यों गिर रहा कच्चा तेल?Stock Market Today: GIFT Nifty दे रहा सपाट शुरुआत के संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?Stocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारी

IIM CAT 2022 का शेड्यूल जारी, 27 अक्टूबर से कर सकेंगे एडमिट कार्ड को डाउनलोड

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:10 PM IST

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट or CAT) की परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर को करने वाला है। जो उम्मीदवार देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दाखिला लेना चाहते हैं, वो परीक्षा से जुड़ी सारी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

जो उम्मीदवार CAT 2022 को क्वालीफाई करेंगे केवल वही कैंडिडेट आईआईएम के मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन के लिए योग्य माने जाएंगे।

बता दें कि इस बार कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) बैंगलोर के द्वारा किया जा रहा है।

इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर विजिट करते रहना चाहिए.

जानिए CAT 2022 एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारियों के बारे में

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) बैंगलोर कैट 2022 का प्रवेश पत्र 27 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकते हैं। 
CAT 2022 एग्जाम के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर जा सकते हैं।

 
कब होगा कैट 2022 एग्जाम? 

आईआईएम बैंगलोर द्वारा जारी किये गए शेड्यूल के अनुसार CAT 2022 की परीक्षा 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी। CAT 2022 का एग्जाम देश के करीब 150 शहरों में फैले टेस्ट सेंटरों में आयोजन किया जाएगा। बता दें कि रजिस्ट्रशन के समय उम्मीदवारों को 6 शहरों के टेस्ट सेंटर चुनने का विकल्प दिया गया था।

आईआईएम ने इस साल CAT 2022 की परिक्षा के लिए 3 अगस्त से 14 सितंबर के बीच रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। 

बताते चलें कि पिछले साल CAT 2022 परीक्षा का आयोजन आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) ने 28 नवंबर को किया था।

Advertisement
First Published - October 26, 2022 | 2:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement