चुनाव नहीं कारोबार है भैया

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 12:02 AM IST

सिपहसालार

सोनिया गांधी (कांग्रेस)
निर्वाचन क्षेत्र : राय बरेली, उत्तर प्रदेश
संपत्ति : 1.34 करोड़ रुपये (वर्ष 2004 में 86 लाख रुपये), कोई वाहन, मकान या व्यावसायिक भवन अपने नाम नहीं है।
विवरण : सोनिया गांधी के पास डेरा मंडी गांव में तीन बीघा जमीन, सुल्तानपुर में 12 बीघा और 15 बिस्वा जमीन है। इस समेत कुल अचल संपत्ति की कीमत 2,19,300 रुपये है, जैसा कि 31 मार्च, 2008 को संपत्ति कर प्राप्ति के लिए जानकारी दी गई। इसी संपत्ति कर प्राप्ति के तहत इटली में उनके पुश्तैनी मकान की कीमत 18.05 लाख रुपये है।
आकलन वर्ष 2008-09 में कुल 5,58,191 रुपये बतौर आय कर और 31,512 रुपये संपत्ति कर के रूप में चुकाए गए। मारुति टेक्नीकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के 10 शेयर, वेस्टर्न इंडिया टैनरीज लिमिटेड के 500 शेयर। 31 मार्च, 2008 तक 2,518.450 ग्राम कुल वजन के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 11,08,100 रुपये है और 18,37,400 रुपये के बराबर 88 किलोग्राम चांदी।
लाल कृष्ण आडवाणी (भाजपा)
निर्वाचन क्षेत्र : गांधी नगर, गुजरात
संपत्ति : 3.55 करोड़ रुपये (वर्ष  2004 में 1.3 करोड़ रुपये), र्कोई वाहन नहीं।
विवरण : उनके या उनकी पत्नी के पास कृषि या गैर-कृषि से जुड़ी कोई जमीन नहीं है, लेकिन गांधी नगर में उनका एक प्लॉट है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। उनके  पास गुड़गांव की हैरिटेज सिटी में दो फ्लैट है और हरेक की कीमत 92.5 लाख रुपये है।
उनके पास कोई किसी कंपनी के बॉन्ड, डिबेंचर या शेयर नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के पास दौराला ऑर्गेनिक्स लिमिटेड में 500 शेयर है जिनकी बाजार कीमत लगभग 5,000 रुपये है। उनके पास 20,000 रुपये और उनकी पत्नी के पास 5,000 रुपये नकद है। दोनों के पास कुल 1,341.67 ग्राम वजन के बराबर आभूषण है, जिनकी कीमत 16 लाख रुपये है। इसमें से 10 फीसदी यानी 1.60 लाख रुपये के आभूषण आडवाणी औैर 14.40 लाख रुपये के आभूषण उनकी पत्नी के पास हैं।
राहुल गांधी (कांग्रेस)
निर्वाचन क्षेत्र : अमेठी, उत्तर प्रदेश
संपत्ति : 2.25 करोड़ रुपये (वर्ष  2004 में 69.5 लाख रुपये), कोई वाहन नहीं।
विवरण : जीवन बीमा निगम और राष्ट्रीय बचत योजना में कुल 10.29 लाख रुपये, 1.50 लाख रुपये मूल्य के 333 ग्राम वजन वाले आभूषण, परिसंपत्ति में 7,29,621 रुपये के बराबर दावे और ब्याज शमिल। दिल्ली के महरौली में 4.6 एकड़ का अविभाजित प्लॉट, जिसका 50 प्रतिशत हिस्सा राहुल का है। इसकी कीमत 31 मार्च, 2008 के मुताबिक 9.86 लाख रुपये है।
फरीदाबाद में 6 एकड़ की 28 लाख रुपये कीमत वाला प्लॉट राहुल के नाम है। उन्होंने नई दिल्ली के मेट्रोपॉलिटन मॉल, साकेत में दो दुकानें क्रमश: 55 लाख रुपये और 1.08 करोड़ रुपये कीमत की हैं। देनदारियों में एचडीएफसी का 70 लाख रुपये का कर्ज है, जिसमें से 23 लाख रुपये अभी बकाया है। उन्होंने 11,20,880 रुपये बतौर आयकर, 5,32,000 रुपये बतौर  बिक्री कर और 78,000 रुपये बतौर प्रॉपर्टी टैक्स दिया है।
प्रमुख मुद्दे
चुनावों में खड़े होने वाले उम्मीदवारों से हलफनामे अनिवार्य रूप से जमा कराने का मतलब है कि मतदाता को जानकारी के साथ अपना नेता चुनने में मदद मिल सके। हलफनामों के जमा होने के साथ एक एक बार फिर कई मुद्दों को हवा मिलने लगी है, खासतौर पर तब जब मंदी का दौर है और इन ताकतवर खिलाड़ियों के पास उनके मतदाताओं की संख्या से भी ज्यादा परिसंपत्ति है। इनमें से कई मुद्दों से पहले भी हम रु-ब-रु हो चुके हैं अगर पिछले चुनावों की तरफ नजर डालें और अभी कुछ नए हैं।
कई उम्मीदवारों ने हलफनामे में उनके आयकर पैन की जानकारी देने से इनकार कर दिया।
हलफनामों के विश्लेषण को जगजाहिर न करना या वाहनों, सोने, जमीन या भवनों के मूल्यांकन में उनकी कीमत कम बताना।
इस साल राहुल गांधी जांच के दायरे में हैं, जिन्होंने दिल्ली के महरौली में 4.6 एकड़ के अपने प्लॉट की घोषणा की है, जिसकी कीमत 9.8 लाख रुपये और फरीदाबाद में उनके प्लॉट की कीमत सिर्फ 28 लाख रुपये है। इसके अलावा जॉर्ज फर्नांडीज जो अपनी सीधी-सादी कार्यकर्ता की छवि के लिए जाने जाते हैं, वे बेंगलुरु के नजदीक 10 एकड़ प्राइम लैंड की कीमत बताने से चूक गए। ये जमीन उन्हें अपनी मां से विरासत में मिली है।
राजनीतिक विश्लेषकों का आरोप है कि 50 प्रतिशत से भी अधिक हलफनामों में पूरी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया, जो मतदाता उम्मीदवारों के बारे में जानना चाहते हैं।
सत्ता की चाबी है इनके हाथ
मायावती
संपत्ति : 52 करोड़ (2007, चुनाव आयोग)
लालू प्रसाद
संपत्ति : उनका दावा है कि उनके नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है, लेकिन पत्नी राबड़ी और 9 बच्चों के पास 1.2 करोड़ रुपये की कीमत वाली जमीन है। (2009, चुनाव आयोग)
शरद पवार
संपत्ति : 8.53 करोड़ रुपये (2009, चुनाव आयोग)
जे. जयललिता
संपत्ति : 25 करोड़ से 30 करोड़ रुपये के बीच (विभिन्न स्रोत)
प्रकाश करात
संपत्ति : 50 लाख रुपये पत्नी बृंदा के साथ मिलाकर घोषित (2004, चुनाव आयोग)
ममता बनर्जी
संपत्ति : उपलब्ध नहीं
नीतीश कुमार
संपत्ति : 22.94 लाख रुपये (2004, चुनाव आयोग)
देवगौड़ा
संपत्ति : 50 लाख रुपये (2009, चुनाव आयोग)
राज्य विश्लेषण
भारत में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले राज्यों में महाराष्ट्र शामिल है। इसके सांसदों ने वर्ष 2004 के लोक सभा चुनावों में लगभग 110 लाख रु. की परिसंपत्तियों की घोषणा की थी, 64 लाख रु. के लिए शिव सेना से लेकर 191 लाख रु. के लिए कांग्रेस शामिल है। 30 फीसदी कम प्रति व्यक्ति आय के साथ आंध्र प्रदेश के सांसदों के पास औसत परिसंपत्ति लगभग साढ़े चार गुना ज्यादा 490 लाख रु. है। पंजाब में प्रति व्यक्ति आय औसत से 10 फीसदी कम है, पर सासंदों की परिसंपत्ति 6 गुना ज्यादा औसतन 672 लाख रु. है।
बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के आंकड़े वाकई हैरत में डालने वाले हैं। बिहार की प्रति व्यक्ति आय महाराष्ट्र के मुकाबले उसका पांचवां हिस्सा है, लेकिन इसके सांसद महाराष्ट्र की तुलना में सिर्फ 10 प्रतिशत ही कम संपत्ति रखते हैं। उत्त प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय महाराष्ट्र की एक तिहाई आय से कुछ ही ज्यादा है, पर सांसद धनवानों के तीसरे स्थान पर हैं। मध्य प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय महाराष्ट्र की सिर्फ 40 फीसदी है, जबकि सांसदों की संपत्ति सिर्फ 14 फीसदी कम है।
विधायकों की परिसंपत्ति में दिलचस्प इजाफा
वर्ष 2003 में मध्य प्रदेश के विधायकों के पास महाराष्ट्र के विधायकों की तुलना में कम परिसपंत्ति थी। लेकिन दो विधानसभा चुनावों के बीच भाजपा विधायकों की औसत परिसंपत्ति 21 लाख से बढ़कर 104 लाख रु. हो गई और कांग्रेस में यह 28 लाख से बढ़कर 207 लाख रु. हो गई। फलस्वरूप मध्य प्रदेश के विधायक आज (2008 में) महाराष्ट्र के विधायकों (2004 में)से 30 से 50 प्रतिशत अधिक अमीर हो चुके हैं। चुनावों के बाद कांग्रेस की सीटें 38 से बढ़कर 72 हो गईं, जबकि भाजपा की सीटें 173 से घटकर 142 हो गईं, लेकिन मध्य प्रदेश की विधानसभा में तब भाजपा है।
कर्नाटक में भाजपा विधायकों की परिसंपत्ति वर्ष 2004 में 133 लाख रु. से बढ़कर 2008 में 457 लाख रुपये हो गई। जबकि देव गौड़ा की पार्टी जेडी (एस) विधायकों की परिसंपत्ति 145 लाख से बढ़कर 425 लाख रु. हुई और कांग्रेस विधायकों की 196 लाख से बढ़कर 1065 लाख रु. हो गई। लेकिन मतदाताओं ने अमीर होती कांग्रेस और जेडी (एस) का साथ नहीं दिया।
कांग्रेस और भाजपा के विज्ञापन एवं प्रचार खर्च का मुकाबला
कांग्रेस
वर्ष 2009 आम चुनाव
150 करोड़ रुपये (डीएनए और मिंट)
200 करोड़ रुपये (एक्सचेंज फॉर मीडिया)
230 करोड़ रुपये (फाइनैंशियल एक्सप्रेस)
‘भारत निर्माण’ अभियान 200 करोड़ रुपये (इकोनॉमिक टाइम्स)
कांग्रेस का कुल चुनावी खर्च 2,000 करोड़ रुपये (एनडीटीवी)
वर्ष 2004 आम चुनाव
40 करोड़ रुपये (जयराम रमेश)
‘भारत उदय’ के विरोध में अभियान 30 करोड़ रुपये (बिजनेस स्टैंडर्ड)
भारतीय जनता पार्टी
वर्ष 2009 आम चुनाव
150 करोड़ रुपये (डीएनए)
200 करोड़ रुपये (एक्सचेंज फॉर मीडिया)
250 करोड़ रुपये (इकोनॉमिक टाइम्स और मिंट)
भाजपा का कुल चुनावी खर्च 2,000 करोड़ रुपये (एनडीटीवी)
वर्ष 2004 आम चुनाव
39.38 करोड़ रुपये विज्ञापन और ‘भारत उदय’ के लिए 200 करोड़ रुपये (एसी नीलसन)
दूसरे दलों की ओर से अनुमानित खर्च : 500 करोड़ रुपये (एक्सचेंज फॉर मीडिया)
चुनावी दौड़ में हस्तियां
कांग्रेस से अभिनेता शेखर सुमन और भाजपा से शत्रुघ्न ‘शॉटगन’ सिन्हा के बीच बिहार के पटना साहिब में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। सिन्हा बिहार से सांसद भी हैं।
मोहम्मद अजरुद्दीन उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। जब वे अपना हलफनामा देंगे, तब उनकी परिसंपत्ति का मूल्यांकन भी कम दिलचस्प नहीं होगा।
शशि थरूर कांग्रेस के टिकट पर राजनीति में उतरने के लिए कूटनीति छोड़कर आए। उन्होंने अपनी परिसंपत्तियों की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई है।
नृत्यांगना मल्लिका साराभाई गुजरात के गांधीनगर में भाजपा के लाल कृष्ण आडवाणी से टक्कर लेंगी। आडवाणी के मुकाबले उनके पास 5 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति अधिक भी है।
पंजाब के अमृतसर से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नवजोत सिंह सिध्दू ने अपनी परिसंपत्ति 14 करोड़ रुपये बताई है। चुनावी अभियानों में भाजपा की ओर से वे प्रचार में उतर सकते हैं।
जया प्रदा (सपा) को एक बार फिर उत्तर प्रदेश में रामपुर से ही चुनाव लड़ने का मौका मिला है।
लोक सभा में महिला उम्मीदवार
प्रिया दत्त (कांग्रेस)
निर्वाचन क्षेत्र : मुंबई उत्तर केंद्र, महाराष्ट्र
परिसंपत्ति : 37 करोड़ रुपये
विवरण : 5.3 करोड़ रुपये की चल संपत्ति, जिसमें नकद, बॉन्ड, डिबेंचर, एलआईसी, चार वाहन, आभूषण और उनकी, उनके पति और उन पर आश्रितों से जुड़ी दूसरी कीमती वस्तुएं शामिलें। अचल संपत्ति में कृषि योग्य, व्यावसायिक और आवासीय भवन, मकान और ब्रांद्रा उपमहानगर में अपार्टमेंट की कुल कीमत 31.7 करोड़ रुपये, देनदारियां : 1.47 लाख रुपये।
नफीसा अली (सपा)
निर्वाचन क्षेत्र : लखनऊ, यूपी
परिसंपत्ति : 5 करोड़ रुपये
विवरण : कोई वाहन नहीं, लेकिन पति के नाम पर 20 लाख रुपये कीमत वाली तीन कारें। दूसरी संपत्तियों में 1.12 लाख रुपये, सावधि जमा खाते में 64 लाख रुपये और लगभग 80 लाग रुपये कीमत के शेयर। कुल 5 लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसियां, 15 लाख रुपये के आभूषण, 8 लाख रुपये के पेंटिंग और प्राचीन फर्नीचर और 45,000 रुपये की रीवॉल्वर। नैनीताल में लगभग 14 लाख रुपये का मकान। दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में लगभग 2 करोड़ रुपये का मकान और गुड़गांव में तकरीबन 52 लाख रुपये का फ्लैट।
सुप्रिया सुले (एनसीपी)
निर्वाचन क्षेत्र : बारामती, महाराष्ट्र
परिसंपत्ति : 53 करोड़ रुपये
विवरण : उनके नाम पर 15.79 करोड़ रुपये और पति सदानंद के पास 35.78 करोड़ रुपये और दो बच्चों के नाम पर 1.16 करोड़ रुपये। सुले के पास लगभग 31.91 लाख रुपये कीमत की जमीन, 8.43 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी, 28.92 लाख रुपये के आभूषण, 1 करोड़ रुपये की जमा राशि और करीब 2.46 करोड़ रुपये के शेयर भी हैं।
सुषमा स्वराज (भाजपा)
निर्वाचन क्षेत्र : विदिशा, एमपी
परिसंपत्ति : 6 करोड़ रुपये
विवरण : सुषमा और उनके पति के पास अचल संपत्ति में नई दिल्ली में क्रमश: 1.34 करोड़ रुपये और 1.12 करोड़ रुपये के दो फ्लैट, मुंबई के महालक्ष्मी में 1.38 करोड़ रुपये का एक फ्लैट है। सुषमा स्वराज के नाम पर कोई वाहन नहीं है, लेकिन पति के पास तीन वाहन हैं। उनके पास 1,010 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी है। 
मीरा सान्याल (स्वतंत्र)
निर्वाचन क्षेत्र : दक्षिण मुंबई, महाराष्ट्र
परिसंपत्ति : 27.93 करोड़ रुपये
विवरण : एबीएन-एमरो की भारत में प्रमुख सान्याल के पास बैंक, वित्तीय संस्थानों और एनबीएफसी में लगभग 4 करोड रुपये है, जबकि उन्होंने विभिन्न कंपनियों के बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में लगभग 9.69 करोड़ रुपये निवेश किए हुए हैं। सान्याल दंपत्ति के पास 12 लाख रुपये के आभूषण, मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में एक-एक फ्लैट, कुल कीमत 5.4 करोड़ रुपये है। उनके पास एक मारुति जेन है।

First Published : April 11, 2009 | 5:09 PM IST