facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

अमेरिका ने रूसी सेना को प्रौद्योगिकी सहायता प्रदान करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:30 PM IST

अमेरिकी निर्माताओं से सैन्य प्रौद्योगिकी खरीदकर उसे यूक्रेन में जारी युद्ध के लिए रूस को उसकी आपूर्ति करने वालों पर अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन ने कई आरोप और प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी न्याय मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन में युद्ध के मैदान से कुछ उपकरण मिले हैं।

इसके अलावा, लातविया से भी अन्य परमाणु प्रसार तकनीकी उपकरण मिले हैं, जिन्हें रूस भेजा जाना था। न्याय मंत्रालय ने न्यूयॉर्क और कनेक्टिकट में अलग-अलग मामलों में नौ लोगों और वेनेजुएला के दो तेल दलालों पर आरोप लगाए हैं।

इन लोगों पर अमेरिकी कंपनियों से सैन्य प्रौद्योगिकी प्राप्त करने और फिर उसे करोड़़ो डॉलर में रूसी व्यापारियों व अन्य स्वीकृत संस्थाओं को बेचने का आरोप है।

कुछ आरोपियों पर वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी के लिए अवैध तेल सौदों में दलाली करने का भी आरोप है। अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने एक बयान में कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कहा है, हमारे जांचकर्ता और अभियोजक उन लोगों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी रखेंगे, जिनके अवैध कार्यों से कानून का शासन कमजोर हो रहा है और जिनसे रूसी शासन को यूक्रेन में जारी युद्ध में मदद मिल रही है।

Advertisement
First Published - October 20, 2022 | 9:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement