facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

अमेरिका और ईरान के बीच सीधी वार्ता शुरू, इस्लामाबाद में जेडी वेंस और घालिबाफ आमने-सामने: रिपोर्ट

Advertisement

पाकिस्तान की मध्यस्थता में इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक सीधी बातचीत शुरू हुई हो चुकी है। शांति की इस कोशिश पर आज पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।

Last Updated- April 11, 2026 | 9:43 PM IST
islamabad talks
फोटो क्रेडिट: PTI

इस्लामाबाद में शनिवार शाम को अमेरिका और ईरान के बीच औपचारिक सीधी वार्ता शुरू हो गई है। पाकिस्तान की राज्य मीडिया और सरकारी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों से अलग-अलग मुलाकातें की थीं, जिसके बाद यह बैठक शुरू हुई। पाकिस्तान ने इस बातचीत को ‘इस्लामाबाद टॉक्स’ नाम दिया है।

पाकिस्तानी टीवी चैनलों ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही टेबल पर बैठे हैं और पहली बार आमने-सामने बात कर रहे हैं। तनाव भरे माहौल के बाद यह कदम क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में बड़ा माना जा रहा है।

वार्ता में शामिल प्रमुख चेहरे

अमेरिकी टीम की अगुवाई उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं। उनके साथ राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और मध्य पूर्व में अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी मौजूद हैं। ईरानी पक्ष का नेतृत्व संसद स्पीकर मोहम्मद बागेर घालिबाफ कर रहे हैं। उनके साथ विदेश मंत्री अब्बास अरागची और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

पाकिस्तान की ओर से डिप्टी PM और विदेश मंत्री इशाक डार, आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और इंटीरियर मंत्री मोहसिन रजा नकवी बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरानी प्रतिनिधियों से गले मिलकर और हाथ मिलाकर स्वागत किया। PMO ने इसकी वीडियो भी शेयर की।

Also Read: शहबाज शरीफ और जनरल आसिम मुनीर से मिला ईरानी डेलीगेशन, इस्लामाबाद पर टिकी दुनिया की नजरें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका देश पश्चिम एशिया में टिकाऊ शांति चाहता है। उन्होंने ईरान की भागीदारी की सराहना की और कहा कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बातचीत का बैकग्राउंड

यह वार्ता उस दो हफ्ते के युद्धविराम के दौरान हो रही है, जो 8 अप्रैल को पाकिस्तान की मध्यस्थता से लागू हुआ था। संघर्ष की शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइयल के ईरान पर हमलों से हुई थी, जिसने पूरे क्षेत्र को प्रभावित किया और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर डाला।

पाकिस्तान का दावा है कि उसके प्रभावी कूटनीतिक प्रयासों से यह संभव हो पाया है और उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के आने और दुनिया भर के नेताओं के सकारात्मक बयानों से लोगों में युद्धविराम और लंबे समय तक शांति की उम्मीद जगी है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय पहले दौर की बातचीत खत्म होने के बाद बयान जारी करने की तैयारी में है। दुनिया भर की नजरें अब ‘इस्लामाबाद टॉक्स’ पर टिकी हुई हैं, क्योंकि दोनों पक्ष क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक शांति के लिए कोई ठोस रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 11, 2026 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement