facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:26 PM IST

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत के बाद गुरुवार को पार्टी नेता के पद से इस्तीफे की घोषणा की। ट्रस ने कहा कि वह पिछले महीने उन्हें मिले जनादेश का पालन नहीं कर पा रहीं और इस तरह केवल 45 दिन में लंदन स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। निवर्तमान प्रधानमंत्री ट्रस (47) टोरी पार्टी द्वारा उनके उत्तराधिकारी का चुनाव होने तक कामकाज देखती रहेंगी।
कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का चुनाव अगले सप्ताह तक पूरा किया जा सकता है। ट्रस के साथ चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे ऋषि सुनक को अब प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है लेकिन आपस में बंटी हुई टोरी पार्टी में अभी तक इस लिहाज से आम सहमति नहीं बनी है। 
विपक्षी लेबर पार्टी ने तत्काल आम चुनाव कराने की अपनी मांग दोहराई है। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर अपने संक्षिप्त बयान में ट्रस ने कहा, ‘मैं मानती हूं कि मैं हालात को देखते हुए उस जनादेश का पालन नहीं कर सकी जिस पर कंजरवेटिव पार्टी ने मुझे चुना था।’
ट्रस ने कहा कि उन्होंने महाराजा चार्ल्स तृतीय को अपने इस्तीफे के बारे में बताया है और टोरी नेतृत्व चुनाव के प्रभारी 1922 समिति के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रेडी से भी मुलाकात की है। उन्होंने कहा, ‘हम इस बात के लिए सहमत हो गये हैं कि अगले सप्ताह तक नेतृत्व का चुनाव पूरा किया जाना है। इससे सुनिश्चित होगा कि हम अपनी वित्तीय योजनाओं को पूरा करने के मार्ग पर चलें और अपने देश की आर्थिक स्थिरता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाकर रखें। मैं तब तक प्रधानमंत्री रहूंगी जब तक उत्तराधिकारी का चुनाव नहीं हो जाता।’    

Advertisement
First Published - October 20, 2022 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement