facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

‘हमनें भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया’, टैरिफ थोपने के बाद बोले ट्रंप, साजिश रचने का लगाया आरोप

ट्रंप ने भारत व रूस पर आरोप लगाया कि वे चीन के साथ गहरे रिश्ते बना रहे हैं और तीनों देश मिलकर अमेरिका के खिलाफ रणनीति तैयार कर रहे हैं

Last Updated- September 05, 2025 | 5:15 PM IST
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप | फाइल फोटो

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को भारत और रूस पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस अब चीन के साथ “अत्यंत गहरे” रिश्ते बना रहे हैं। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, “लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हवाले कर दिया। उम्मीद है कि उनका भविष्य साथ में अच्छा और समृद्ध होगा!” यह बयान तब आया जब हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन गए थे। दोनों नेता शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल हुए। वहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका स्वागत किया। इस दौरान तीनों देशों के नेताओं ने आपसी सहयोग बढ़ाने पर बात की।

Also Read: ट्रंप के 50% टैरिफ का असर कम करने के लिए सरकार ला सकती चार नई स्कीम्स

चीन पर ट्रंप का सनसनीखेज आरोप

ट्रंप ने हाल ही में चीन पर अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि चीन, रूस और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन मिलकर अमेरिका के खिलाफ योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक और पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपति शी और चीन के लोगों को उनकी सबसे बड़ी सैन्य परेड की बधाई। मेरी शुभकामनाएं पुतिन और किम जोंग उन को भी, जो अमेरिका के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।” यह बयान बुधवार को चीन में हुई सैन्य परेड के बाद आया, जिसमें पुतिन और किम जोंग उन भी शामिल थे।

भारत और अमेरिका के रिश्तों में तनाव भी साफ दिख रहा है। ट्रंप ने भारत पर हाई टैरिफ लगा दिया है। अमेरिका ने 27 अगस्त से भारतीय सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। दूसरी तरफ, भारत अपने व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने में जुटा है। नई दिल्ली चीन, रूस, जापान और यूरोपीय संघ जैसे देशों के साथ व्यापार बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। पिछले महीने पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से टोक्यो में मुलाकात की। उन्होंने जापानी कारोबारियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा, गुरुवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग भारत आए। दोनों नेताओं ने भारत-सिंगापुर के रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने का रोडमैप तैयार किया।

First Published - September 5, 2025 | 5:15 PM IST

संबंधित पोस्ट