facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

नवंबर में भारत आएंगी ताई

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:51 PM IST

भारत के साथ व्यापार के मसलों पर चर्चा के लिए अमेरिका की उद्योग मंत्री (यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रजेंटेटिव -यूएसटीआर) कैथरिन ताई के अगले महीने नई दिल्ली आने की संभावना है।
इस साल की शुरुआत में कार्यभार संभालने के बाद यह ताई का पहला भारत दौरा होगा। यूएसटीआर के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘अमेेरिकी यूएसटीआर कैथरिन ताई और उनके डिप्टी यूएसटीआर साराह बियानची टोक्यो, सियोल और नई दिल्ली का दौरा करेंगे और भारत-प्रशांत क्षेत्र में कारोबार व आर्थिक संबंधों को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता और प्रमुख सहयोगियों के साथ संबंध और मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी।’ आधिकारिक बयान के मुताबिक ताई 22 नवंबर को भारत पहुंचेंगी।
अमेरिका संकेत दे रहा है कि वह नए कारोबारी समझौतों पर विचार नहीं कर रहा है, वहीं भारत के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अगस्त में कहा था कि भारत अमेरिका के साथ बाजार तक पहुंच के मसले पर काम करने पर विचार कर रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा दिया जा सके। मंत्री ने कहा था कि दोनों देशों के बीच बाजार तक पहुंच के मसले के समाधान हो जाने पर हमारे निर्यात क्षेत्र को बड़ा अवसर मिलेगा।
इसके पहले भारत ने अमेरिका के साथ सीमित कारोबारी समझौते को लेकर गंभीरता से बात की थी। यह बातचीत डॉनल्ड ट्रंप के कार्यकाल में हुई थी। बहरहाल सीमित कारोबार समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हो सके, क्योंकि कुछ विवादास्पद मसलों का समाधान नहीं हो पाया था।

Advertisement
First Published - October 31, 2021 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement