facebookmetapixel
Advertisement
NCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकसबाजार की गिरावट में FMCG अकेला क्यों बचा? Nestle पर ब्रोकरेज रिपोर्ट में छिपा है जवाबभारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुई

श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने आईएमएफ टीम से कमजोर तबकों का ध्यान रखने को कहा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:12 PM IST

गंभीर आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्द्धने ने दौरे पर आई अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की टीम से कर्ज के बोझ से दबे अपने देश के आर्थिक रूप से कमजोर तबकों का ख्याल रखने का अनुरोध किया है। 
गुणवर्द्धने ने श्रीलंका के दौर पर आई मुद्राकोष की टीम से मुलाकात के दौरान यह अनुरोध किया कि आर्थिक रूप से कमजोर समूहों के हितों का ध्यान रखा जाए ताकि वे जरूरी चीजों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। विदेशी मुद्रा के अभाव में जरूरी सामान की खरीद भी नहीं कर पाने वाले श्रीलंका को राहत पैकेज देने पर चर्चा के लिए आईएमएफ की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है। इसी क्रम में इस टीम के सदस्यों ने प्रधानमंत्री कार्यालय में गुणवर्द्धने से मिलकर चर्चा की। 

वेबसाइट ‘कोलंबो पेज’ के मुताबिक, श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने आईएमएफ की टीम को अपने देश की आर्थिक चुनौतियों से अवगत कराने के साथ सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी। आईएमएफ की इस टीम के प्रमुख पीटर ब्रेयर ने कहा कि उनकी टीम सरकार के अलावा विपक्ष एवं अन्य समूहों के साथ चर्चा करेगी और वाशिंगटन स्थित अपने मुख्यालय को जमानी हालात के बारे में रिपोर्ट भेजेगी। 

Advertisement
First Published - August 29, 2022 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement