facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

राजनाथ को पेंटागन में दिया गया विशिष्ट सम्मान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:01 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सोमवार को अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन में तब विशिष्ट सम्मान दिया गया जब वह अपने अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए वहां पहुंचे। पेंटागन में इसके नदी किनारे वाले ऐतिहासिक प्रवेश द्वार पर विशिष्ट सम्मान के बाद सिंह और ऑस्टिन ने भवन के अंदर प्रवेश किया जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों, व्यापार, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और रूस-यूक्रेन संघर्ष की पृष्ठभूमि में वैश्विक स्थिति पर चर्चा की। विशिष्ट सम्मान बेहद खास अतिथियों को दिया जाता है। सामान्य सम्मान के तहत अतिथियों का पेंटागन की सीढिय़ों पर सम्मान किया जाता है और हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया जाता है। वहीं, विशिष्ट सम्मान के तहत दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए जाते हैं।
इससे पूर्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी विमानन क्षेत्र एवं रक्षा क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों बोइंग और रेथियॉन के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे ‘मेक इन इंडिया’ से ‘मेक फॉर द वल्र्ड’ की ओर निरंतर अग्रसर भारत की नीतिगत पहलों का लाभ उठाने को कहा। सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को वाशिंगटन में भारत-अमेरिका ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेने के लिए रविवार को अमेरिका पहुंचे। यह बाइडन प्रशासन के कार्यकाल में पहली ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता है।

Advertisement
First Published - April 11, 2022 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement