facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

भारत-ब्रिटेन एफटीए चर्चा का दूसरा दौर पूरा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:32 PM IST

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की तरफ से आज जारी वक्तव्य के मुताबिक भारत और ब्रिटेन ने दोनों देशों के मध्य मुक्त व्यापार (एफटीए) समझौते पर चर्चा का दूसरा चरण पूरा कर लिया है।
इस दौर की चर्चा के दौरान मसौदा समझौता के विषय वस्तु को साझा किया गया और समझौता का हिस्सा बनने वाले अधिकांश अध्यायों पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों की ओर से तकनीकी विशेषज्ञों ने मिलकर 64 अलग अलग सत्रों में चर्चा की जिनमें 26 नीतिगत क्षेत्रों को शामिल किया गया। वक्तव्य में कहा गया, ‘भारतीय अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लंदन में तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। ये चर्चाएं हाइब्रिड प्रकार से आयोजित की गईं यानी कि चर्चा करने वालों में से कुछ लोग ब्रिटेन के समर्पित चर्चा केंद्र पर आए और कुछ लोग आभासी तरीके से जुड़े।’ भारत तीसरे दौर की चर्चा की मेजबानी अप्रैल 2022 में करेगा। दोनों देशों ने औपचारिक रूप से जनवरी में एफटीएपर चर्चा की शुरुआत की थी।     

Advertisement
First Published - March 25, 2022 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement