facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

जनमत संग्रह के बाद अब हस्ताक्षर कार्यक्रम चलाएगा रूस, क्रेमलिन से इसकी शुरुआत करेंगे पुतिन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:40 PM IST

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के बीच एक और बड़ी खबर आ रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को एक हस्ताक्षर कार्यक्रम कर सकते हैं। इस साइनिंग सेरेमनी में रूस, यूक्रेन के चार और इलाकों के आधिकारिक अधिग्रहण की घोषणा करेंगे। ये घोषणा रूस के अपने तरीके के किए गए जनमत संग्रह के परिणामस्वरूप की जाएगी। हालांकि रूस के इस जनमत संग्रह को यूक्रेन समेत पश्चिम के कई देशों ने महज एक दिखावा बताया है। रूसी समर्थित अधिकारियों ने पहले ये दावा किया था कि जनमत संग्रह के इस पांच दिवसीय अभ्यास को लगभग कुल लोकप्रिय समर्थन मिला।जनमत संग्रह के लिए ये तथाकथित वोट पूर्व में लुहान्स्क(Luhansk) और डोनेट्स्क (Donetsk) में और दक्षिण में ज़ापोरिज्जिया (Zaporizhzhia) और खेरसॉन (Kherson) में हुए थे।बीबीसी न्यूज के हवाले से ऐसी खबर सामने आ रही है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस मामले में क्रेमलिन में एक भाषण देंगे।
जनमत कराने का फैसला
रूस पहले ही यूक्रेन के जीते हुए भाग में जनमत कराने का फैसला कर चुका है।  दक्षिण और पूर्वी यूक्रेन से रूस के कब्जे वाले क्षेत्र में रूस समर्थित सेना ने मंगलवार को कहा कि उनके नागरिकों ने रूस की ओर से पांच दिन तक कराए गए जनमत संग्रह में रूस में शामिल होने के लिए मतदान किया है। रूस के इस कदम की आलोचना सभी पश्चिमी देश कर रहे हैं। अमेरिका सहित पश्चिमी देश का कहना है कि रूस ने यह जनमत बंदूक के दम पर कराया है। जनमत संग्रह के मुताबिक यूक्रेन के जेपरोजिया में 93.1%, खेरसान में 87%, लुहांस्क में 98.4% और डोनेत्स्क में 99.2% लोगों के रूस के तरफ अपनी आस्था दिखाई है।

Advertisement
First Published - September 29, 2022 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement