facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल क्राइसिस के बीच PM ने आर्थिक सलाहकारों संग की हाई-लेवल बैठक, संकट के बीच इकोनॉमी बचाने पर चर्चाGoogle ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सBonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमीचौथी तिमाही में निजी उपभोग की मांग पस्त, सरकारी खर्चों और पूंजीगत निवेश के भरोसे टिकी GDP

रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा केंद्रों पर हमले तेज किए, मानवीय स्थिति खराब : UN

Advertisement

सहायक महासचिव मिरोस्लाव जेंका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि यूक्रेन के अहम असैन्य बुनियादी ढांचे पर रूस के रोजाना हमलों में कई लोगों की मौत हुई है

Last Updated- December 07, 2023 | 11:29 AM IST
Aftermath of recent shelling in Donetsk
Aftermath of recent shelling in Donetsk

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन के ऊर्जा केंद्रों पर तेज हो रहे रूस के हमलों से युद्धग्रस्त देश में मानवीय स्थिति और अधिक बिगड़ रही है।

सहायक महासचिव मिरोस्लाव जेंका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि यूक्रेन के अहम असैन्य बुनियादी ढांचे पर रूस के रोजाना हमलों में कई लोगों की मौत हुई है और मॉस्को ने राजधानी कीव समेत रिहायशी इलाकों में अपनी गोलाबारी तेज कर दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘सैन्य और असैन्य बुनियादी ढांचे के खिलाफ सभी हमले तुरंत बंद होने चाहिए। अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत ये निषिद्ध हैं और पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।’’ जेंका ने यूक्रेन के सभी चारों परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर खतरे की आशंका भी जताई। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक रमेश राजासिंघम ने परिषद में कहा, ‘‘मौत, घायल होने और अहम असैन्य बुनियादी ढांचों के विनाश का स्तर चौंकाने वाला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के पास बिजली और पानी नहीं है खासतौर से पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच यह क्षति बुजुर्ग और दिव्यांगों समेत सबसे कमजोर लोगों के अस्तित्व को खतरे में डाल रही है।’’

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने गाजा में आसन्न ‘‘मानवीय विनाश’’ को लेकर सुरक्षा परिषद को चेतावनी देने के लिए बहुत कम प्रयोग की जाने वाली एक शक्ति का इस्तेमाल किया और उसके सदस्यों से तत्काल मानवीय संघर्ष विराम की मांग करने का अनुरोध किया।

परिषद के 15 सदस्यों को बुधवार को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि दो महीने के युद्ध के बाद गाजा की मानवीय प्रणाली ढहने के कगार पर है। गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 99 का इस्तेमाल किया जो कहता है कि महासचिव परिषद के सदस्यों को उन मामलों के बारे में सूचित कर सकते हैं जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले लगते हैं।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 11:29 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement