facebookmetapixel
Advertisement
महिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?

रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए कई ड्रोन हमले किए

Advertisement

एक रूसी टेलीग्राम चैनल के अनुसार यूक्रेन द्वारा निशाना बनाए गए रूसी ठिकानों में उसका एक सैन्य हवाई अड्डा भी शामिल है, जहां बमवर्षक विमान रखे जाते हैं।

Last Updated- December 17, 2023 | 6:43 PM IST

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन ने लगातार दूसरे दिन रविवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर 12 से अधिक ड्रोन हमले किए। यूक्रेन ने रूस के एक सैन्य हवाई अड्डे को निशाना बनाया जबकि काला सागर तट के निकट ड्रोन का मलबा गिरने से यूक्रेन का एक नागरिक मारा गया।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मैसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि दक्षिण-पश्चिमी रूस के तीन क्षेत्रों में रात में यूक्रेन के कम से कम 35 ड्रोन को मार गिराया गया है। एक रूसी टेलीग्राम चैनल के अनुसार यूक्रेन द्वारा निशाना बनाए गए रूसी ठिकानों में उसका एक सैन्य हवाई अड्डा भी शामिल है, जहां बमवर्षक विमान रखे जाते हैं।

चैनल ने मकानों के ऊपर से उड़ते ड्रोन का लघु वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें दावा किया गया कि यह रूसी शहर मोरोजोवस्क का है। इसी शहर में स्थित रूसी सैन्य हवाई अड्डे पर रूस के वायुसेना की 559वीं ‘बॉम्बर एविएशन रेजिमेंट’ तैनात है।

रूस के रोस्तोव प्रांत के गवर्नर वसीली गोलुबेव ने एक अलग बयान में मोरोजोवस्क और पश्चिम में एक अन्य शहर के पास ‘‘बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों’’ की जानकारी दी लेकिन सैन्य हवाई अड्डे का जिक्र नहीं किया।

गोलुबेव ने कहा कि अधिकतर ड्रोन मार गिराए गए और कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने नुकसान को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। यूक्रेन की वायुसेना ने रविवार को कहा कि उसने दक्षिणी और पश्चिमी यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा रात में भेजे गए 20 ईरान निर्मित ड्रोन को मार गिराया।

Advertisement
First Published - December 17, 2023 | 6:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement