facebookmetapixel
Advertisement
मुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रारभारत में जापानी कंपनियों के GCC का दबदबा, 2030 तक अर्थव्यवस्था में दिखेगा बड़ा असर: रिपोर्ट

अमेरिकी हवाई अड्डों पर पिछले साल रिकॉर्ड 6,542 बंदूक जब्त

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 3:39 PM IST
Gun

अमेरिका में परिवहन सुरक्षा प्रशासन (TSA) ने पिछले साल हवाई अड्डों पर 6,542 बंदूक जब्त किए यानी प्रति दिन करीब 18 बंदूक हवाई अड्डों पर जांच के दौरान पकड़ी गईं।

अमेरिकी हवाई अड्डों पर पिछले साल पकड़े गए हथियारों की यह अधिकतम संख्या है और यह इस बात का संकेत भी है कि अमेरिकी लोगों में हथियारों के प्रति होड़ चिंताजनक रूप से बढ़ी है।

टीएसए प्रशासक डेविड पेकोसके ने कहा, ‘‘हम अपनी जांच चौकियों पर जो कुछ भी देख रहे हैं वो हमारे समाज की हकीकत को दर्शाता है कि आज अधिक से अधिक लोग हथियार रख रहे हैं।’’

महामारी के दौरान के 2020 के समय को छोड़कर 2010 के बाद से हवाई अड्डों पर जांच के दौरान मिलने वाले हथियारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें से अधिकतर ने यही दावा किया कि वे भूल गए थे कि उनके पास हथियार था हालांकि उन्होंने माना कि विमान में हथियार का गलत हाथ में जाना खतरनाक हो सकता था। बरबैंक, कैलिफोर्निया, बांगोर, मेन तक हवाई अड्डों पर हथियारों को जब्त किया गया है।

पेकोस्के ने कहा, लेकिन यह उन क्षेत्रों में बड़े हवाई अड्डों पर अधिक होता है जहां कानून बंदूक ले जाने के लिए अधिक अनुकूल हैं।

2022 में हथियार मिलने के मामले में शीर्ष 10 की सूची में टेक्सास में डलास, ऑस्टिन और ह्यूस्टन, फ्लोरिडा में तीन हवाई अड्डे और टेनेसी में नैशविले, अटलांटा, फीनिक्स तथा डेनवर शामिल हैi

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement