facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

Operation Ajay : 274 और भारतीय इजराइल से पहुंचे भारत

Advertisement

भारत ने सात अक्टूबर को इजरायल के शहरों पर किए गए हमलों के बाद स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों की वापसी के लिए 12 अक्टूबर को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया था।

Last Updated- October 15, 2023 | 10:16 AM IST

इजराइल-हमास संघर्ष के बीच इजराइल छोड़ने के इच्छुक 274 भारतीय नागरिकों का चौथा जत्था शनिवार को एक विशेष विमान से भारत पहुंच गए हैं। अब तक 918 भारतीय वापस आ चुके हैं।

भारत ने सात अक्टूबर को गाजा से हमास के आतंकवादियों द्वारा इजरायल के शहरों पर किए गए हमलों के बाद स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों की वापसी के लिए 12 अक्टूबर को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया था।

तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने पहले घोषणा की थी कि बेन गुरियन हवाई अड्डे से शनिवार को दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। पहली उड़ान स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 40 मिनट पर और दूसरी उड़ान 274 भारतीय नागरिकों को लेकर रात 11 बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई। 197 भारतीय नागरिकों का तीसरा जत्था स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर (भारतीय समयानुसार रात 8.10 बजे) स्वदेश रवाना हुआ।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘ऑपरेशन अजय आगे बढ़ रहा है। 197 और यात्री भारत लौट रहे हैं।’’

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन अजय: एयर इंडिया, स्पाइसजेट की दो उड़ानें रविवार सुबह इजराइल से भारतीयों को लेकर लौटेंगी दिल्ली

इजराइल में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल में रह रहे लेकिन भारत लौटने के इच्छुक लोगों से संलग्न फॉर्म तत्काल भरने का अनुरोध किया जाता है।’’

राजदूत संजीव सिंगला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दूतावास इजराइल में हमारे उन सभी नागरिकों की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है जो देश छोड़ना चाहते हैं। हमने छात्रों, नर्स और व्यवसायी समेत अन्य लोगों से संपर्क किया है। उनमें से कुछ वास्तव में स्वयंसेवकों के रूप में हमारे साथ काम कर रहे हैं। हम सभी से संयमित रहने का आग्रह करते हैं।’’

इजराइल में भारतीय दूतावास ने दिन में ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘दूतावास ने शनिवार को दो विशेष उड़ानों को लेकर अगले जत्थे के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों को ई-मेल किया है। अन्य पंजीकृत लोगों को संदेश बाद की उड़ानों के लिए भेजा जाएगा।’’

दूतावास के डेटाबेस में सभी भारतीयों को पंजीकृत करने के लिए भारतीय दूतावास द्वारा शुरू किए गए एक अभियान के बाद यात्रियों को ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर चुना जाता है। उनकी वापसी का खर्च सरकार उठा रही है।

इजराइल से पहली विशेष उड़ान बृहस्पतिवार को 212 लोगों को लेकर रवाना हुई। 235 भारतीय नागरिकों के दूसरा जत्थे ने शुक्रवार देर रात उड़ान भरी। अब तक कुल 644 भारतीय नागरिकों की इजराइल से निकासी हो चुकी है।

इजराइल में नर्स, छात्रों, कई आईटी पेशेवरों और हीरा व्यापारियों समेत लगभग 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं। सात अक्टूबर को गाजा पट्टी से हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइल पर अभूतपूर्व हमले के बाद भारतीय नागरिकों की निकासी की शुरुआत हुई।

हमास के हमले में इजराइल में 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि इजराइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा में कम से कम 1,900 लोग मारे गए हैं।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 9:18 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement