facebookmetapixel
Advertisement
केमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: BHAVYA Rasayan योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूमTCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौकाGPF Interest Rate: सरकारी कर्मचारियों को राहत, जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए GPF पर 7.1% ब्याज दर बरकरारCJI कांत ने CJP मामले पर दी सफाई, बोले- तत्काल सुनवाई से इनकार की खबर गलतमसालों की तेजी पर ब्रेक, मुनाफावसूली से गिरे हल्दी, धनिया और जीरा के भाव10 साल जेल, ₹10 करोड़ का जुर्माना: पेपर लीक बिल को कैबिनेट की मंजूरी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश

Niger Crisis: पश्चिम अफ्रीकी देशों ने तख्तापलट करने वाले नेताओं को दी एक सप्ताह की महोलत

Advertisement

नाइजर के राष्ट्रपति को सप्ताह के भीतर बहाल नहीं किया तो करेंगे बल प्रयोग

Last Updated- July 31, 2023 | 7:06 PM IST
Niger Crisis: West African countries give one week's time to coup leaders

पश्चिम अफ्रीकी देशों ने नाइजर में तख्तापलट करने वाले नेताओं को देश में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को पद पर बहाल करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी और मांग पूरी नहीं होने पर बल प्रयोग की धमकी दी। नाइजीरिया में रविवार को पश्चिम अफ्रीकी देशों की एक आपात बैठक की समाप्ति के बाद यह घोषणा की गई।

राष्ट्रपति मोहम्मद बाजौम अभी नजरबंद

आपात बैठक में क्षेत्रीय गुट ‘पश्चिम अफ्रीका राज्य आर्थिक समुदाय’ (ECOWAS) को पिछले सप्ताह हुए सेना के तख्तापलट पर जवाब देने के लिए बुलाया गया था। राष्ट्रपति मोहम्मद बाजौम अभी नजरबंद हैं और उन्होंने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। एक बयान में कहा गया, ‘अगर प्राधिकारियों की मांग को एक सप्ताह के भीतर पूरा नहीं किया जाता है तो नाइजर गणराज्य में संवैधानिक ढांचे को बहाल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे जिनमें बल प्रयोग भी शामिल हो सकता है।’

Also read: विवादों में घिरे Donald Trump ने इस साल कानूनी फीस पर खर्च किए 40 मिलियन डॉलर

ECOWAS ने लगाए कड़े आर्थिक प्रतिबंध

समूह ने ECOWAS के सदस्य राज्यों और नाइजर के बीच सभी व्यापारिक और वित्तीय लेन-देन को निलंबित करने सहित कड़े प्रतिबंध लगाए हैं और क्षेत्रीय केंद्रीय बैंकों में आस्तियों को फ्रीज कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी हालिया आंकड़ों के मुताबिक, आर्थिक प्रतिबंध दुनिया के तीसरे सबसे गरीब देश को गहरे तक प्रभावित कर सकते हैं।

Also read: तीन बार पाक के PM, फिर भागे लंदन, शहबाज ने कहा- PMN-L सत्ता में लौटी तो होगी नवाज शरीफ सरकार

अंतरारष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, नाइजर अपनी 90 फीसदी विद्युत ऊर्जा के लिए नाइजीरिया से आयात पर निर्भर रहता है। नाइजर के प्रधानमंत्री औहौमौदौ महामदौ ने रविवार को फ्रांस के मीडिया संस्थान रेडियो फ्रांस इंटरनेशनल को बताया कि ये प्रतिबंध विनाशकारी हो सकते हैं और नाइजर को इनसे बचने के लिए कोई समाधान तलाशने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 7:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement