facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: शेयर बाजार में तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 52 अंक ऊपर; एशियाई बाजारों में भी बढ़तStocks To watch: आज इन 10 शेयरों पर रखें नजर, पावर ग्रिड-RVNL को बड़ा प्रोजेक्ट; सिप्ला ने की नई डीलजी20 में कारपूलिंग और बसों के इस्तेमाल से 2050 तक तेल पर 90 अरब डॉलर की बचत संभवCAS पर सेबी का बड़ा कदम, डेरिवेटिव सेटलमेंट कीमत तय करने का तरीका बदलेगारिफर्बिश्ड मेडिकल उपकरणों के आयात पर सरकार की समिति की चर्चा जारी, नियम अब तक नहींNBFC क्षेत्र में सिक्योरिटाइजेशन को बढ़ावा देने की जरूरत : RBI के डिप्टी गवर्नरFSSAI की सख्ती का असर, रेस्टोरेंट में नियमों से जुड़े सवाल 40% बढ़ेभारत-न्यूजीलैंड एफटीए अगले महीने से लागू होने की संभावना, न्यूजीलैंड संसद की मंजूरी बाकीभारत-बेल्जियम व्यापार 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ेगा सहयोगमाइक्रो ड्रामा में मुनाफे की नई लहर, FY32 तक ₹25,500 करोड़ पहुंचने का अनुमान

Mpox Update: कांगो में मंकीपॉक्स से बचाव के लिए टीकाकरण प्रारंभ

Advertisement

कांगो में मंकीपॉक्स के लगभग 30,000 संदिग्ध मामले हैं और इसके कारण 859 लोगों की मौत हुई हैं।

Last Updated- October 06, 2024 | 9:55 AM IST
Mpox Virus
Representative Image

कांगो में मंकीपॉक्स से बचाव के लिए शनिवार को टीकाकरण अभियान प्रारंभ हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कांगो में दो माह पहले मंकीपॉक्स से संक्रमण के मामले सामने आए थे और इसके बाद यहां से कई अफ्रीकी देशों और अन्य स्थानों में यह संक्रमण फैला।

संक्रमण के मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक आपात स्थिति घोषित किया है। यूरोपीय संघ और अमेरिका ने कांगो को टीकों की 2,65,000 खुराक भेजी हैं। ये खुराकें उत्तरी किवु प्रांत के पूर्वी शहर गोमा में लोगों को दी जा रही हैं।

कांगो में मंकीपॉक्स के लगभग 30,000 संदिग्ध मामले हैं और इसके कारण 859 लोगों की मौत हुई हैं। मध्य अफ्रीकी देश के सभी 26 प्रांत में इस संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

देश के स्वास्थ्य मंत्री रोजर काम्बा ने इस सप्ताह कहा था कि कांगो में इस संक्रमण और मृत्यु के अधिकतर मामले 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पाए गए हैं लेकिन टीकाकरण केवल वयस्कों का किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - October 6, 2024 | 9:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement