facebookmetapixel
Advertisement
इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

मेक्सिको में पिछले साल 2,000 से अधिक प्रवासियों का अपहरण हुआ

Advertisement
Last Updated- May 06, 2023 | 4:25 PM IST

मेक्सिको की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल मानव तस्करी और मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों ने 2,000 से अधिक प्रवासियों का अपहरण किया।

अधिकारियों ने इस सप्ताह उत्तरी मेक्सिको में अपहृत 10 कोलंबियाई नागरिकों की तलाश के सफल अभियान को अंजाम दिया। मेक्सिको की राष्ट्रीय प्रवासी एजेंसी ने कहा कि प्राधिकारियों ने 2022 में विभिन्न गिरोहों द्वारा अपहरण किए गए अलग अलग देशों के 2,115 प्रवासी नागरिकों को मुक्त कराया।

ऐसा प्रतीत होता है कि ये गिरोह मेक्सिको पार करने के लिए प्रवासियों से शुल्क वसूलते हैं और फिर फिरौती के लिए उनका अपहरण करते हैं। हाल के महीनों में मेक्सिको में बड़े पैमाने पर प्रवासियों के अपहरण की घटनाएं हुई हैं।

सोनोरा के उत्तरी सीमावर्ती राज्य में अभियोजकों ने कहा कि शुक्रवार देर रात उन्होंने 10 कोलंबियाई लोगों को ढूंढ निकाला, जो एरिजोना से सीमा के पास सैन लुइस रियो कोलोराडो के सीमावर्ती शहर में मंगलवार को लापता हो गए थे।

लापता कोलंबियाई नागरिकों में से एक के एक रिश्तेदार ने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने अमेरिका में उनके रिश्तेदारों से हजारों डॉलर मांगने के लिए फोन किया था।

Advertisement
First Published - May 6, 2023 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement