facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

भारत में दूसरे देशों से अधिक प्रतिबंध

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:37 PM IST

महामारी शुरू होने के बाद से पता चले कोविड -19 मामलों का लगभग एक-तिहाई केवल तीन देशों से ही जुड़ा था। भारत में इसकी लगभग नौ प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। ब्राजील की छह प्रतिशत और अमेरिका की लगभग 17 प्रतिशत तक हिस्सेदारी थी।
हालांकि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए विभिन्न तरह के प्रतिबंधों वाले उपायों से जुड़े सूचकांक के पैमाने (स्ट्रीजेंसी सूचकांक) के लिहाज से देखें तो भारत इन दो देशों के मुकाबले इस सूचकांक में शीर्ष पर है। वहीं आवर वल्र्ड इन डेटा के आंकड़े दर्शाते हैं कि इस लिहाज से अमेरिका और ब्राजील दोनों की वैल्यू कम है।
यह सूचकांक महामारी के चलते यात्रा प्रतिबंधों के अलावा स्कूल और कार्यस्थल बंद होने जैसे संकेतकों पर भी विचार करता है। ऑक्सफर्ड कोविड-19 गवर्नमेंट रिस्पॉन्स ट्रैकर को ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में ब्लावतनिक स्कूल ऑफ  गवर्नमेंट में तैयार किया गया था। आवर वल्र्ड इन डेटा वेबसाइट पर एक नोट में कहा गया है, ‘यह ध्यान रखना महत्त्वपूर्ण है कि यह सूचकांक केवल सरकारी नीतियों की सख्ती को रिकॉर्ड करता है। यह किसी देश द्वारा उठाए गए कदमों के सही होने या उसकी प्रभावशीलता को मापने के संकेत नहीं देता है। हालांकि इस सूचकांक पर अधिक अंक पाने का मतलब यह नहीं है कि सूचकांक में निचले स्तर पर रहने वाले किसी देश की तुलना में संक्रमण के प्रसार को रोकने की हमारी प्रतिक्रिया ‘बेहतर’ है।’ डेटा को समान रूप से अद्यतन नहीं किया है। प्रत्येक देश के उपलब्ध नए डेटा के अनुसार ही इन संख्या पर विचार किया जाता है। मार्च 2020 में भारत सूचकांक के 100वें पायदान पर था। अमेरिका और ब्राजील इसी स्तर उस समय 70 के करीब थे। महामारी शुरू होने के बाद भारत का सबसे निचला स्तर नवंबर 2021 में 37.5 पर था। यह ओमीक्रोन स्वरूप के व्यापक प्रसार होने से पहले था। यह फिलहाल 14 मार्च तक 71.76 के स्तर पर है। 7 मार्च तक ब्राजील के लिए यह (नए उपलब्ध डेटा के मुताबिक) अंक 69.9 था जबकि 16 मार्च तक अमेरिका के लिए यह 58.8 है।
तीनों देशों में कार्यस्थलों पर जाने की रफ्तार अलग-अलग रही है। सर्च इंजन गूगल के आवाजाही से जुड़े आंकड़े दर्शाते हैं कि महामारी शुरू होने से पहले की तुलना में अब भारत और ब्राजील में अधिक लोग काम करने वाली जगह पर जा रहे हैं। अनाम स्थान डेटा का इस्तेमाल कर यह अंदाजा लगाया जाता है कि महामारी के दौरान लोगों की आवाजाही और गतिविधि कैसे रही। हालांकि यह अमेरिका के लिए सही नहीं है।
ब्राजील में खुदरा दुकानों और मनोरंजन स्थलों ने कार्यस्थलों पर जाने की रफ्तार में सुधार को पीछे छोड़ दिया है। दक्षिण अमेरिकी देश में कार्यस्थल पर जाने की रफ्तार महामारी से पहले के वक्त की तुलना में 2020 के आधार वैल्यू की तुलना में 28.6 प्रतिशत अधिक हैं। ब्राजील की खुदरा स्थलों और मनोरंजन स्थलों पर जाने की रफ्तार अब भी इस स्तर से नीचे हैं। भारत में खुदरा दुकानों और मनोरंजन स्थलों पर जाने की रफ्तार आधार वैल्यू की तुलना में 6.9 प्रतिशत अधिक हैं जो मामलों के व्यापक होने और सरकारों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने से पहले के समय को दर्शाता है। भारत के कार्यस्थल पर जाने वालों की तादाद में सुधार, खुदरा दुकानों और मनोरंजन स्थलों पर जाने की तुलना में अधिक देखा गया है। यह आधार वैल्यू से 12.9 प्रतिशत अधिक है। महीने की शुरुआत में यह 25 प्रतिशत को पार कर गया। अमेरिका में खुदरा और मनोरंजन स्थल की यात्राओं में फिर से तेजी दिख रही है लेकिन यह आधार वैल्यू से 9.7 प्रतिशत कम है। वहीं कार्यस्थल पर जाने वालों की संख्या काफी कम यानी 19 प्रतिशत कम है। गूगल डेटा एक अंतराल के साथ जारी किए जाते हैं, वहीं नया डेटा 19 मार्च 2022 तक है।

Advertisement
First Published - March 23, 2022 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement